Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने मैनपुरी का दौरा किया:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, SIR को लेकर बोले- कुछ नेता हर संस्था के काम पर संदेह करते हैं

    18 hours ago

    2

    0

    प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मैनपुरी जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन साइबर थाना, जिला अस्पताल सहित कई सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने दौरे की शुरुआत में प्रभारी मंत्री करहल की अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की और किसानों तथा मंडी अधिकारियों से बातचीत की। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि फसल बेचने में किसी भी परेशानी पर वे सीधे प्रशासन को सूचित करें, क्योंकि सरकार हर किसान को उसकी उपज का पूरा दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अस्पताल का निरीक्षण किया इसके बाद मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की। निरीक्षण में सामने आया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक हजार मरीज पंजीकरण करा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मरीजों को इलाज में राहत मिल रही है और सरकार का सुशासन, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य जमीनी स्तर पर साकार होता दिख रहा है। मंत्री असीम अरुण के बयान का समर्थन किया कन्नौज में मंत्री असीम अरुण के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र कश्यप ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि असीम अरुण एक अनुभवी पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और समाज कल्याण मंत्री के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। कश्यप ने 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में हुए दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अवधि में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी, इसलिए असीम अरुण का बयान काफी हद तक सही है। कहा- SIR चुनाव व्यवस्था को और पारदर्शी बनाएगी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता और परिश्रम के साथ यह प्रक्रिया पूरी की है। बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें स्थान परिवर्तन जैसे कारण भी शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रक्रिया चुनाव व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाएगी। बोले- कुछ नेता हर संस्था के काम पर संदेह करते हैं विपक्ष द्वारा लगातार संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता हर संस्था के काम पर संदेह जताते हैं, जबकि अच्छे कार्यों की सराहना होनी चाहिए ताकि संस्थाएं और बेहतर काम कर सकें। वृंदावन में नाव डूबने की घटना पर जताया दुख वृंदावन में हुई दुखद घटना पर मंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यमुना में स्नान के दौरान हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है और प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में घाघी नदी में डूबने से युवती की मौत:नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, एक महीनें बाद शादी थी
    Next Article
    इटावा में महात्मा फुले जयंती मनाई गई:बलवीर सिंह जाटव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment