Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने शादी का दबाव बनाया तो मार डाला:मुंह दबाकर जमीन पर पटका, गला घोंटा; प्रयागराज में प्रेमी का कबूलनामा

    2 hours ago

    1

    0

    ‘डेढ़ साल से मुझसे संबंध बना रहे हो। मैं प्रेग्नेंट हो गई। तुम्हारा बच्चा पेट में है। अब तुम दूसरी लड़की से शादी करने जा रहे हो। बार-बार झूठ बोल रहे हो। हमसे कहते थे कि घरवालों को मना लेंगे, नहीं तो भागकर शादी करेंगे। या तो शादी करो नहीं तो चलो दोनों भाग चलें। जान दे देंगे, लेकिन हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।’ यह चेतावनी प्रयागराज की उस लड़की की थी, जिसे उसके प्रेमी मोनिश पटेल ने मार डाला। मोनिश ने सारी बातें पुलिस को बताई हैं। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया, 23 अप्रैल की सुबह 20 साल की लड़की की लाश घर से कुछ दूरी पर मिली थी। गले-चेहरे पर चोट के निशान थे। इस मामले में मोनिश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्यार से हत्या तक कैसे पहुंची बात एसीपी ने बताया, 24 साल के मोनिश पटेल और युवती के बीच 2 साल से अफेयर था। दोनों के घरों के बीच की दूरी महज 20 मीटर है। युवती ने 8वीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। मोनिश और युवती के बीच अफेयर की चर्चा गांव में थी। मोनिश का परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इस बीच मोनिश उससे शादी का वादा करता रहा। डेढ़ साल पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। मोनिश अक्सर उसे मिलने बुलाता। रात में दोनों घर से दूर खेत या फिर खाली प्लॉट पर मिलते थे। जब मिल नहीं पाते तो दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत, चैटिंग भी चलती थी। तीन महीना पहले लड़की के घरवालों ने पीटा था पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तीन महीने पहले मोनिश ने युवती को रात में मिलने बुलाया था। यह बात युवती के घरवालों को पता चल गई। दूसरे दिन परिवार और रिश्तेदारों ने मोनिश को जमकर पीटा था। तब भी मोनिश के घरवालों ने स्पष्ट कह दिया था कि वह लड़की से शादी नहीं करेंगे। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस बीच मोनिश के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जून में शादी होनी थी। लेकिन यह बात मोनिश युवती से छिपाए रहा और उससे भी शादी का वादा करता रहा। दोनों का मिलना जारी रहा। धमकी से डरा, मिलने के बहाने बुलाकर मार दिया पुलिस पूछताछ में मोनिश ने बताया कि उसके होश तब उड़ गए, जब युवती ने बताया कि वह गर्भवती है। युवती जिद करने लगी कि वह उससे शादी करे। अब मोनिश उससे शादी नहीं करना चाहता था। उसने दूरी बनानी चाही तो मामला बिगड़ने लगा। लड़की धमकी देने लगी कि वह थाने जाकर सारा मामला बता देगी। इससे मोनिश डर गया। 22 अप्रैल की रात मोनिश ने लड़की को मिलने बुलाया। उसे समझाया, नहीं मानी तो धमकी दी। इसके बाद भी लड़की किसी हालत में मानने को तैयार नहीं थी। उसने कहा, जहां तुम्हारी शादी तय हुई है, वहां जाकर बता देगी। पुलिस के पास जाएगी। इसी के बाद मोनिश ने लड़की को मुंह दबाकर नीचे गिराया और उसी के ऊपर बैठकर गला घोंट दिया। युवती दो माह की प्रेग्नेंट थी, यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी साफ हो गई है। दो भाई विदेश में, घर में 4 ट्रैक्टर एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि आरोपी मोनिश संपन्न परिवार से है। उसके पिता बड़े किसान हैं। घर में 4 ट्रैक्टर हैं। जिसे मोनिश चलवाता है। मोनिश के दो भाई सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। खेती किसानी से भी काफी रुपए आते हैं। युवती का परिवार उनके मुकाबले गरीब है। पिता दूसरे के खेत में किसानी करते हैं। भाई भी अधिया (बटाई) पर खेती करता है। पिता और भाई को भी आरोपी बनाया एसीपी विवेक यादव ने बताया कि हत्याकांड में प्रेमी मोनिश के साथ ही उसके पिता 65 साल के लाल बहादुर पटेल और बड़े भाई विकास पटेल को भी आरोपी बनाया गया है। इन दोनों को साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाया है। चूंकि लड़की से संबंध की बात इन्हें पता थी। बेटा लड़की से मिलता था। बेटे ने हत्या कर दी, यह बात इन्हें पता थी फिर भी पुलिस को गुमराह कर रहे थे। अब पूरा मामला जानिए…. घर के पास मिली थी लाश प्रयागराज के संदलपुर मलेथुआ गांव में 23 अप्रैल की सुबह 20 साल की लड़की का शव घर से 10 मीटर की दूरी पर मिला था। चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान थे। परिजनों का कहना था कि 22 अप्रैल की रात बेटी ने सभी के साथ खाना खाया था। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गई। सुबह छोटा भाई जब गाय को चारा डालने के लिए उसे जगाने गया तो वह कमरे में नहीं मिली। बाहर जाकर देखा तो घर से करीब 10 मीटर दूर उसका शव पड़ा था। ……………….. ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे की गोली लगने से मौत:फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे थे; SP बोले- पिस्टल साफ करते वक्त गोली चली गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश (40) की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली, जो अम्बरीश के मुंह में लग गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, गोली कैसे चली, यह पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद भाजपा में शामिल; नेतन्याहू को कैंसर हुआ था; यूपी में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं को राहत
    Next Article
    मेरठ के 43 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से:25, 26 व 27 अप्रैल को दो-दो पाली में होगी परीक्षा, 1.20 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment