Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पार्लर में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस से जांच की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीर नगर के खलीलाबाद स्थित मुस्तफा मार्केट में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रानी साहिबा के रूप में हुई है, जो 'एंजल ब्यूटी पार्लर' का संचालन करती थीं। परिजनों ने बताया कि रानी साहिबा प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 10 बजे बरदहिया बाजार स्थित मुस्तफा मार्केट में अपना पार्लर खोलने गई थीं। देर रात जब परिजनों ने उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन पार्लर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। फंदे से लटका मिला शव दरवाजा तोड़ने के बाद परिजन अंदर दाखिल हुए। उन्हें तीसरी मंजिल की सीढ़ियों के पास रानी साहिबा का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद आ रही निजी बस पलटी, 11 यात्री घायल:रघुनाथपुर के पास बस हादसा, लोहिया अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    फतेहपुर में भाजपा नेता पर केस दर्ज:रेप के मुख्य आरोपी की मदद करने का है आरोप, 10 हजार रुपए दिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment