Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने कराया गर्भपात, शादी से किया इनकार:फतेहपुर में युवती रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिली, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की एक 18 वर्षीय मुस्लिम युवती रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। आरपीएफ ने ट्रैक किनारे पड़ी युवती को देखा और तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि प्रेमी सुनील यादव ने गर्भवती होने पर धोखे से एक निजी क्लीनिक में ले जाकर गर्भपात करा दिया और शादी से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसका सुनील यादव से नौ दुर्गा पूजा के समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था। शादी का झांसा देकर सुनील ने शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ढाई माह की गर्भवती हुई, तो पहले दवा दी गई और बच्चा गिराया नहीं जा सका। इसके पांच दिन बाद उसे गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में एक निजी क्लीनिक ले जाकर गर्भपात कराया गया। घर से निकाले जाने के बाद संकट युवती के परिवार को इस घटना की जानकारी होने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। युवती ने बताया कि 5 दिनों से कुछ खाया नहीं है और भूखी-प्यासी रेलवे स्टेशन पर चली आई। उसने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उसे अकेला छोड़ दिया और फोन भी बंद कर लिया। अस्पताल में इलाज और स्वास्थ्य स्थिति जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर लविश कुमार गुप्ता ने कहा कि युवती 18-20 वर्ष की उम्र की थी, काफी कमजोर थी और पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। उसे दवा दी गई और अब हालत में सुधार है। पुलिस कार्रवाई और मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रेमी सुनील यादव और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को बयान देने के लिए गुरुवार को बुलाया गया था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण वह चली गई थी। रात में युवती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा और इलाज का इंतजाम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन का शाहगंज में ठहराव:यात्रियों को मिलेगी सुविधा, 7 से 31 मार्च तक चलेगी
    Next Article
    उन्नाव में 42 दिन का मेगा ब्लॉक होगा:गंगापुल पर हाई बीम स्लीपर बदलेंगे, कई ट्रेनें निरस्त और डायवर्ट रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment