Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम-प्रसंग में सुसाइड को रेप-हत्या न बताएं:सुलतानपुर में ओपी राजभर बोले- गाजीपुर ही क्यों दिखता है अखिलेश को, PM रिपोर्ट देखें

    9 hours ago

    1

    0

    हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट सभी पीएम रिपोर्ट ही मानते हैं। मैं अखिलेश यादव से कहना चाहता हूं कि पीएम रिपोर्ट मंगा ले। युवती जिस रास्ते गई है कई सारे सीसीटीवी लगे हैं। सारी फुटेज चेक कर लें। उसे देख ले लड़की के मोबाइल की चैट चेक कर लें। वह हत्या और रेप का आरोप लगा रहे हैं। जो ठीक नहीं है। युवती का उस लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग था वह उससे शादी करना चाहती थी। 25 तारीख को युवती का विवाह था। दोनों के बीच अनबन हुई और वह गंगा में डूब गई। यह बातें कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को सुल्तानपुर में एक प्रेस-वार्ता के दौरान कहीं। देखें 2 तस्वीरें… आगे पढ़ें ओपी राजभर ने क्या कहा… उन्होंने कहा, इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अखिलेश यादव से मैं पूछना चाहता हूं। जब बाराबंकी में यादव समाज के लोग राजभर की मूड़ी काटते हैं तब वहां क्यों नहीं जाते। देवरिया में दिन में गोली मार दी जाती है तब क्यों नहीं जाते। कौशांबी में चार लोग पाल की बेटी से रेप कर देते हैं। पीएम रिपोर्ट में पुष्टि भी होती है। वहां अखिलेश क्यों नहीं जाते हैं। उन्हें खाली गाजीपुर ही क्यों दिखाई देता है। क्यों नहीं जाते हैं वहां आए दिन घटनाएं होती है उन्हें कुछ मतलब नहीं रहता। पीएम रिपोर्ट देख लें उन्हें सब समझ आ जाएगा। जब उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव फिर मामले को तूल क्यों दे रहे हैं। इस पर राजभर ने कहा, वह ब्रहम्ण बनाम बैकवर्ड कराना चाहते हैं, जाति संघर्ष कराने के मूड में हैं। दूसरे मामलों में क्यों नहीं जाते अखिलेश राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाराबंकी या देवरिया जैसे जिलों में अन्य समाज के लोगों पर हमले होते हैं, तब अखिलेश यादव वहां नहीं जाते। उन्होंने कौशांबी में एक बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी, लेकिन सपा प्रमुख वहां नहीं पहुंचे। जातीय माहौल बिगाड़ने की कोशिश कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जानबूझकर ब्राह्मण बनाम पिछड़ा वर्ग का माहौल बनाना चाहते हैं, जिससे समाज में तनाव पैदा हो। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए इस तरह का माहौल बनाना ठीक नहीं है। भाजपा नेता भी रहे मौजूद इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम और प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी समेत कई नेता मौजूद रहे। ------------------------- भास्कर सर्वे यूपी के 18 चर्चित चेहरों में कौन पसंद-कौन नापसंद:मंत्री को घेरने वाले, बाहुबली और सपा के बागियों की सीटों पर कौन-सी पार्टी नंबर-1 योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। यूपी की सियासत में 4 साल से सुर्खियों में रहे 18 चर्चित विधायकों की सीटों पर लोगों की क्या राय है? इनमें सपा के 4 बागी विधायकों की सीटें भी शामिल हैं। 4 बाहुबलियों की सीटों पर जनता ने किसे कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद बताया? मौका-बेमौका अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़े करने वाले विधायकों की सीटों के भी नतीजे सिलसिलेवार देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी:ऐप में ₹10.99 करोड़ की फर्जी वैल्यू दिखाकर 22 लाख और मांगे, अकाउंट फ्रीज
    Next Article
    आवास विकास के नोटिस के बाद सेटबैक का ध्वस्तीकरण शुरू:मेरठ की सेंट्रल मार्केट में खुद अपने मकान- दुकान तोड़ रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment