Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी संग फरार हुई थी तीन बच्चो की मां:पुलिस ने लवर के साथ पकड़ा, पति ने भी दिया साथ

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले की सरायलखंसी थाना पुलिस ने एक महिला के अपने प्रेमी के साथ फरार होने के मामले का खुलासा किया है। महिला के पति ने अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नसीरपुर निवासी सुरेमन पुत्र स्व. संतू ने 26 फरवरी को सरायलखंसी थाने में अपनी पत्नी गीता देवी (38) साल के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 190(3) बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 76/26 पंजीकृत किया गया था। पुलिस और सर्विलांस टीम ने गीता देवी की तलाश शुरू की। आज उन्हें चंदौली जिले के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। पूछताछ और जांच के दौरान यह सामने आया कि गीता देवी ने खुद ही सुनियोजित तरीके से घर छोड़ा था और अपने पति को अपहरण की झूठी सूचना दी थी। इस खुलासे के बाद, पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में सुरेमन पुत्र स्व. संतू के खिलाफ एनसीआर संख्या 002/26, धारा 217 आईबीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के साथ फरार होने वाले प्रेमी की पहचान उमेश राम (40) पुत्र उमेश राम के रूप में हुई है, जो झारखंड के हजारीबाग जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती फोन पर हुई थी। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को बरामद किया। जो प्रेमी पकड़ा गया है वह भी शादीशुदा है जिसके चार बच्चे भी हैं। वहीं थाना सरायलखनसी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना देने के बाद महिला ने अपना सिम को बंद कर दिया था। उसके बाद उसी मोबाइल में दूसरा नंबर चालू किया तो पुलिस ने ट्रेस किया। तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भागने के फिराक में है। तभी चंदौली जिला में स्थित पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और थाने ले आई। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 12 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:भाई ने शादी के लिए मांगी थी फोटो, बहन ने टेंशन में उठाया कदम
    Next Article
    अयोध्या में सीमेंट लदे ट्रक में लगी आग:धू-धू कर जला, चालक ने कूदकर जान बचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment