Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रोमो शूट में रचिन रवींद्र का दायां कंधा चोटिल:भारत के खिलाफ सीरीज खेलने पर संशय, 22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

    2 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऑकलैंड में प्रमोशनल शूट के दौरान उनका दायां कंधा खिसक गया। रवींद्र बुधवार को शूटिंग के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे सेफ्टी मैट पर गलत तरीके से गिरे और चोटिल हो गए। मेडिकल विशेषज्ञों ने शुक्रवार को उनकी जांच की। जांच में कंधे को बड़ी संरचनात्मक क्षति नहीं मिली, लेकिन भारत सीरीज में उनकी उपलब्धता रिहैबिलिटेशन की शुरुआती प्रगति पर निर्भर करेगी। भारत का न्यूजीलैंड दौरा अगले महीने शुरू होना है। पहला T20I 22 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड अगले हफ्ते अपनी टीम घोषित करेगा। रवींद्र की चोट के बाद न्यूजीलैंड ने उनके साथ सावधानी बरतने का फैसला किया है। वे रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे, क्योंकि इसके बाद न्यूजीलैंड का व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम है। न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा कि रवींद्र की चोट दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने कहा कि टीम की प्राथमिकता रवींद्र की रिकवरी है। “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण चोट है। रचिन के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है। हमारी मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वे अच्छी तरह ठीक हों और जल्द से जल्द मैदान पर लौटें।” सैंडल ने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की गतिविधियां पहले से तय होती हैं। इसमें सभी पक्षों की सहमति और सुरक्षा के उचित इंतजाम शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, “यह एक अजीब हादसा था। हम भविष्य में ऐसे आयोजनों से जुड़ी अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा करते रहेंगे।” न्यूजीलैंड के लिए अहम ऑलराउंडर रवींद्र न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में टीम को योगदान देते हैं। उन्होंने 52 T20I में 759 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 69 रन है। गेंदबाजी में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/27 है। 26 साल के रवींद्र के नहीं खेलने पर न्यूजीलैंड भारत सीरीज में अपने प्रमुख ऑलराउंड विकल्पों में से एक को खो देगा। हालांकि, रिहैबिलिटेशन से ही तय होगा कि वे समय पर वापसी कर पाते हैं या नहीं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि टीम उन्हें जल्दबाजी में वापस नहीं लाएगी। उन्होंने अगले छह महीनों में होने वाले टेस्ट क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम का भी जिक्र किया। वॉल्टर ने कहा, “अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट का भारी कार्यक्रम है। हम रचिन को जरूरत से पहले जल्दबाजी में वापस नहीं लाना चाहते। उनके रिहैबिलिटेशन की अच्छी तरह देखभाल हो रही है और हम जल्द ही उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।” न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला T20I 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद बाकी चार T20I होंगे। T20I सीरीज के बाद दोनों टीमें दौरे के ODI और टेस्ट चरण में जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स के बारे में सब कुछ:45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे, वैभव सबसे कम उम्र के
    Next Article
    एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment