Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका ने मांगे रुपए, विवाहित ने फंदा लगाया:कानपुर में टेनरीकर्मी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी सनिगवां इलाके में एक 40 वर्षीय टेनरीकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम को हुई इस घटना के बाद पत्नी ने पति को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अरविंद सिंह (40) के रूप में हुई है, जो दादानगर स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करते थे। मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद की पत्नी निक्की सिंह और दो बच्चे, बेटा जय सिंह व बेटी जया सिंह हैं। घटना के दिन अरविंद काम पर नहीं गए थे। शाम को जब उनकी पत्नी बच्चों को कोचिंग छोड़कर घर लौटीं, तो उन्होंने अरविंद को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के संपर्क में पिछले साल एक महिला आई थी। इस प्रसंग को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार दोपहर को भी अरविंद ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उन्हें बचा लिया था। तब अरविंद ने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही थी। धर्मेंद्र के अनुसार, महिला मित्र आए दिन अरविंद से रुपयों की मांग करती थी और पैसे न देने पर फंसाने की धमकियां देती थी। उसने आखिरी बार भी रुपयों की मांग की थी, जिससे अरविंद काफी परेशान थे। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर DM ने CHC में छापा मारा:डॉक्टर समेत कर्मचारी नदारद मिले, मानक से ज्यादा कर्मियों के अटैचमेंट पर CMO को नोटिस
    Next Article
    हनुमान जी सिर्फ पराक्रम नहीं, सादगी-सेवा के भी प्रतीक:विजय कौशल जी महाराज बोले- जीवन में धैर्य है तो जीत पक्की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment