Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमीका ने पेट्रोल डाल कर जलाया, युवक की मौत:परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा,बोले-पुलिस ने पैसे लेकर आरोपियों को छोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में 27 फरवरी को प्रेमीका शबनम और उसके अन्य साथियों ने प्रेमी चांद के उपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। जिससे वो 80 प्रतिशत झुलस गया था। 7 दिन तक चांद icu में भर्ती रहा, लेकिन बुधवार की रात इलाज के दौरान चांद की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया,और कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एक घंटे तक हंगामा किया, इससे सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद मौके पर ACP लोहामंड़ी गौरव पहुंच गए, जहां उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव को रोड से हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ली है,आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आघार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई शबीर का कहना है, पुलिस ने आरोपी शबनम और नगीना को पकड़ लिया था। लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। भाई के मौत के आरोपी भी अभी बाहर घूम रहे है। उनका कहना पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था और पैसे लेकर छोड दिया। वे अभी भी हमें धमकी दे रहे है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… झगड़े के बाद लगाई आग युवक का नाम चांद (25) और वह स्वरूप कॉलोनी का रहने वाला है। ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात चांद सवारी उतारकर घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में आजमपाड़ा रोड पर प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। चांद और शबनम के परिजनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। आरोप है कि चारों ने उसे ऑटो से जबरन बाहर खींच लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में चांद को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। सवारी समझकर रोका ऑटो प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- चांद ऑटो लेकर आजमपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच 2 लोगों ने सवारी बनकर हाथ देकर ऑटो रुकवाया। चांद ने सवारी समझकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद कुछ और लोग आ गए और चांद को ऑटो से बाहर निकालकर पकड़ लिया। इसके बाद उन लोगों ने उस पर बाल्टी भर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 2 साल से चल रहा था अफेयर पीड़ित के भाई शबीर ने बताया- चांद के साथ शबनम का दो साल से अफेयर चल रहा था। शबनम ने अपने भाई, देवर और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मेरे भाई को बुरी तरह से पीटा। शबनम, देवर अली और उसकी मां ने चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मेरा भाई पूरी तरह झुलस गया है। शबनम मथुरा की रहने वाली है। उसकी शादी आजमपाड़ा में हुई थी। आरोप है कि उसने अपने पति को फांसी लगाकर मार दिया था। इसके बाद वह अपने देवर के साथ रहने लगी थी। उसने बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली। इस समय उसका चांद के साथ अफेयर था। शबीर ने बताया, मेरा भाई भी शादीशुदा है। हम तीन भाई और छह बहन हैं। घर में हम 2 ही कमाने वाले हैं। भाई के अफेयर के बारे में हमें पहले कोई जानकारी नहीं थी। घटना के बाद ही प्रेम प्रसंग का पता चला। शबनम और उसके साथी घर से फरार हैं, जबकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में आज सीएम योगी आएंगे:200 करोड़ में बने सुपर स्पेशलियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, कैंसर के मरीजों को मिलेगा इलाज
    Next Article
    आयशा खान बोलीं- हर दिन मिलती हैं रेप की धमकियां:धुरंधर एक्ट्रेस ने कहा-मेरे पीरियड्स पर गाना शूट करना एक नेशनल जोक बन गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment