Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका साथ नहीं भागी तो मार डाला:अमेठी में प्रेमी ने मुंह दबाया, दिल्ली से पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

    14 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वो रात में प्रेमिका से मिलने प्रतापगढ़ से अमेठी पहुंचा। उसे घर के पास खेत में बुलाया। जब प्रेमिका उससे मिलने पहुंची, तो उससे शादी करने की बात कहने लगा। साथ में भाग जाने का दबाव बनाने लगा। जब प्रेमिका ने साथ जाने से मना किया, तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। प्रेमिका जब किसी भी तरह से तैयार नहीं हुई, तो प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने मुंह दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद यूकेलिप्टस की पत्तियां तोड़कर लाश के ऊपर डाल दीं, जिससे किसी को दिखे नहीं। फिर वहां से भाग गया। वारदात जंगल रामनगर गांव में 30 जून (मंगलवार) की रात साढ़े 8 बजे हुई। इसके बाद 3 जुलाई को पुलिस ने प्रेमी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। अब समझिए पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 3 किमी दूर जंगल रामनगर गांव है। गांव में अमरजीत सिंह पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी काजल (19) मंगलवार (30 जून) शाम करीब साढ़े 7 बजे घर से निकली थी। लेकिन, देर रात वापस नहीं आई। रात को घरवालों ने पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी और खुद भी तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने घर से 200 मीटर दूर काजल का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ, एएसपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगा। पिता ने प्रेमी पर जताया था शक पिता अमरजीत सिंह ने बेटी के प्रेमी सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। सुरजीत प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का रहने वाला है। उधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत दम घुटने से बताई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत की तलाश शुरू की। एसपी सरवणन टी ने घटना के खुलासे के लिए 10 टीमें बनाईं। घटनास्थल से काजल का मोबाइल नहीं मिला था। इसलिए पुलिस ने सर्विलांस के जरिए काजल और सुरजीत के मोबाइल ट्रैक करने शुरू किए। लगातार 48 घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस को सुरजीत की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद उसे 3 जुलाई को दिल्ली के कमलानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पहले पुलिस को उलझाया, लोकेशन की बात पर टूटा एसपी ने सुरजीत से पूछताछ की। पहले तो उसने काजल की हत्या करने की बात से ही इनकार कर दिया। बाद में दोनों मोबाइल लोकेशन एक जगह पर होने के बारे में जब पूछा गया, तो सुरजीत टूट गया। उसने हत्या करने की बात कबूल क ली। ढाई साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती एसपी सरवणन टी ने बताया- काजल और सुरजीत पिछले करीब ढाई साल से बातचीत कर रहे थे। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। मंगलवार रात प्रेमी सुरजीत गांव पहुंचा और काजल को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। उसने काजल पर शादी के लिए घर से भागने का दबाव बनाया। जमीन पर गिराकर दोनों हाथों से दबाया मुंह काजल के इनकार करने पर उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर अपने दोनों हाथों से उसका मुंह दबा दिया। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने यूकेलिप्टस की डालें और पत्तियां तोड़कर लाश के ऊपर डाल दिए। इसी बीच किसी के आने की आहट होने पर मौके से भाग गया। भागते समय वह काजल का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। फिर अमेठी से बस पकड़कर लखनऊ आया। वहां से बस से दिल्ली पहुंच गया। पुलिस लगातार सुरजीत के पीछे लगी रही। बीच-बीच में उसका मोबाइल भी ऑन होता रहा। जिसे ट्रैक करते हुए पुलिस दिल्ली के कमलानगर पहुंची जहां सुरजीत को हिरासत में अमेठी पहुंची। एसपी सरवणन टी ने बताया- हत्यारोपी के पास से काजल मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने समय से इस केस खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वर्कआउट करने वाली टीम को 35000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले-चढ़ावा चोरों को जनता पीटेगी, BJP रोड शो में बुर्का पहने महिलाएं शामिल; हनीमून पर गई लुटेरी दुल्हन
    Next Article
    पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और बेटे-बहू पर FIR:मुरादाबाद में पीड़ित बोला- 1.27 करोड़ हड़पे; आजम खान के करीबी यूसुफ पर भी केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment