Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा काशी पहुंचे:तुलसी घाट पर पहलवानों के साथ गदा फेरी, बोले- हमारे गुरु भी यहीं साधना करते‌ थे

    3 hours ago

    2

    0

    संत प्रेमानंद महाराज के भतीजे और शिष्य श्यामा शरण बाबा अपने शिष्यों के साथ काशी पहुंचे। शिवशरण महाराज ने काशी के प्रसिद्ध घाटों का भ्रमण किया। मां गंगा के तट पर ध्यान और पूजा-अर्चना की। उन्होंने विशेष रूप से तुलसी घाट पहुंचकर अखाड़े में पहलवानों के साथ पारंपरिक अंदाज में गदा फेरी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने संत के इस अनोखे रूप को देखा और आशीर्वाद लिया। महाराज ने भावुक होकर कहा कि मेरे गुरु प्रेमानंद महाराज इसी क्षेत्र में बैठकर साधना किया करते थे। काशी की यह भूमि मेरे लिए अत्यंत पवित्र है। यहां आकर मुझे अपने गुरु की उपस्थिति का अनुभव होता है। पहले तीन तस्वीर देखें रक्त संबंध फिर भी बने प्रेमानंद बाबा के शिष्य श्यामा शरण बाबा का जीवन स्वयं में एक प्रेरणा हैं। उनका जन्म उसी परिवार में हुआ, जहां प्रेमानंद महाराज का जन्म हुआ था। बचपन से ही उन्हें घर में गुरुजी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनने को मिलते रहे। यही कारण रहा कि उनका मन धीरे-धीरे भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर हुआ। बाद में उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर उनका शिष्यत्व स्वीकार किया और आज वे उसी आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि जब किसी व्यक्ति को परिवार और गुरु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वह आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत:नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
    Next Article
    अयोध्या में टेम्प्रेचर 19 °C:तेज हवा चल रही, आज बारिश के आसार, लोगों से सवाधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment