Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्णागिरी से लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत:पूरनपुर में बेकाबू वाहन ने मारी थी टक्कर, बाराबंकी के राजगीर ने तीन दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी 48 वर्षीय दिनेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पूर्णागिरी दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पूरनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दिनेश का लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया। यह घटना शनिवार, 28 तारीख की है। दिनेश यादव यात्रियों से भरी बस में पूर्णागिरी माता के दर्शन कर गोला गोकर्ण नाथ जा रहे थे। रात करीब 12 बजे बस पूरनपुर के खुटार रोड स्थित श्री पशुपति नाथ ढाबा, ग़हलुइया मोड़ के पास जलपान के लिए रुकी थी। दिनेश बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक दिनेश यादव पेशे से राजगीर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सपना के अलावा दो बेटे राज (5) और नैतिक (3) तथा दो बेटियां पायल (10) और इशिता (6) हैं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात दिनेश का शव त्रिलोकपुर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचने पर पत्नी सपना और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही दिनेश के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार:फोन कर कहा था- चार घंटे में बेटी को वापस कर देंगे
    Next Article
    बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर वेंडर की मौत:अवैध तरीके से चलती ट्रेन में बेच रहा था समोसा, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment