Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेरण स्थल पर भाजपा का स्थापना दिवस:1990 से पहले के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गौरव सम्मान, पंकज बोले- वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें

    22 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय में पार्टी के ध्वजारोहण के साथ हुई। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ध्वज फहराया। शाम को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर वर्ष- 1990 से पहले भाजपा से जुड़े 300 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- मेरा मानना है कि भाजपा एक परिवार है। परिवार के सदस्य हमेशा परिवार का ही रहेगा। हम सभी को वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लेना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए इससे अच्छा स्थान कोई नहीं हो सकता है। यह स्थान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। देखिए 3 तस्वीरें… कार्यक्रम की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को सजा:न्यायालय ने 2 साल के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया
    Next Article
    जिलाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय का उद्घाटन किया:जनसहयोग से हुए जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment