Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसिद्ध व्यापारी हाजी इस्लामुद्दीन कुरैशी का निधन:हापुड़ शहर में शोक की लहर, शिक्षा के क्षेत्र में किया काम

    4 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के जाने-माने व्यापारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी और सादगीपूर्ण जीवन के प्रतीक हाजी इस्लामुद्दीन कुरैशी का मंगलवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से हापुड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हाजी इस्लामुद्दीन कुरैशी जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम, हापुड़ के उस्ताद-ए-हदीस मुफ्ती मोहम्मद अय्यूब कासमी तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरुद्दीन कुरैशी के बड़े भाई थे। वे मोमिन चैरिटेबल ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। मरहूम ने अपना पूरा जीवन सादगी, सेवा और इंसानियत के सिद्धांतों पर व्यतीत किया। वे जरूरतमंदों की मदद को अपना फर्ज मानते थे और विशेष रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने लगातार कार्य किया। उनके प्रयासों से कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिला और उनके जीवन को नई दिशा मिली। मदरसे में नायब मोहतमिम के रूप में सेवाएं दे रहे परिवार में भी उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके एक भाई ने दारुल उलूम से मुफ्ती की शिक्षा प्राप्त कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में नायब मोहतमिम के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि दूसरे भाई ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उच्च शिक्षा हासिल की। सामाजिक और कौमी मुद्दों पर भी हाजी साहब सक्रिय रहे। “मुल्क और मिल्लत बचाओ” अभियान में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस दौरान जेल भी गए। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उदाहरण रहा। मरहूम की नमाज-ए-जनाजा जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता प्रदीप नरवाल, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह, समाजसेवी यासीन मलिक और अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज उत्तरी सीट पर विधायक हर्षवर्धन या कोई और:सपा से संदीप, शशांक या अनुग्रह सिंह पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को मिला बॉलीवुड का साथ, दिशा पाटनी की बहन बोलीं- आप अपनी पार्टी बनाएं, हम...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment