Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो ब्लेड से फाड़ा पेट:बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था, बच्ची को जन्म दिया, लखनऊ रेफर

    9 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के नन्दवल ग्राम में एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा असहनीय होने पर ब्लेड से अपना पेट फाड़ लिया। गंभीर हालत में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। 35 वर्षीय ननकई नामक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद न होने के कारण उसने दर्द से तड़पते हुए यह कदम उठाया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और खून बहता देख तुरंत मदद के लिए आगे आए। महिला की मां भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की सहायता से ननकई को फखरपुर स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्रसव कराया, जिसके बाद उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। हालांकि, महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी स्थिति में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। ननकई ने बताया कि प्रसव पीड़ा बर्दाश्त न होने के कारण उसने यह कदम उठाया था। जानकारी के अनुसार, महिला के पति की छह माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी पर किया प्रदर्शन:भाजपा सरकार के झूठे वादों की प्रदर्शनी लगाई, बाईपास-ट्रॉमा सेंटर पर सवाल
    Next Article
    30 फीट ऊंचाई से मैनेजर की कार पर गिरा पाइप:बंथरा में सड़क पर खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में बैंक मैनेजर की जान बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment