Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से फाड़ा पेट:बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था, अंतड़ियां बाहर आईं, डिलीवरी के बाद लखनऊ रेफर

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में एक गर्भवर्ती महिला प्रसव पीड़ा सहन नहीं कर सकी तो खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ डाला। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। बाद में दर्द के मारे चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा तो महिला खून से लथपथ थी। आनन फानन में उसे एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर लखनऊ भेजा गया है। पूरा मामला बौंडी थाना क्षेत्र के नन्दवल गांव का है। दो विजुअल देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 9 महीने की गर्भवती 35 साल की ननकई के पति की बीमारी के चलते छह महीने पहले मौत हो चुकी है। वो अपने घर पर अकेली ही रहती हैं। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वो दर्द के मारे चिल्लाने लगीं। हाथ पैर पटकने लगीं। जब दर्द सहन नहीं हुआ तो रसोई में रखी सब्जी काटने वाली रेतीली चाकू उठाई और अपना पेट फाड़ लिया। तबतक पड़ोस की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। पेट पर हुआ गहरा घाव पड़ोसियों के मुताबिक, ननकई ने पेट पर चाकू से गहरा घाव कर लिया। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। लेकिन घर पर डिलीवरी नहीं हो पाई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनन फानन में महिला की नार्मल डिलीवरी कराई। उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। ननकई बोलीं- दर्द बहुत तेज था, इसलिए चाकू मारा अस्पताल में ननकई ने बताया- पेट में बच्चा था इसलिए मुझे बहुत तेज दर्द हो रहा था। मैंने अपना पेट फाड़ लिया। इतना कहने के बाद ननकई बेहोश हो गईं। डिलीवरी के बाद सीएचसी में फटे हुए पेट का इलाज नहीं हो सका। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां के साथ लखनऊ भेजी गई अस्पताल के स्टाफ के अनुसार 3:20 बजे ननकई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधान नहीं हुआ तो उसे आनन फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एंबुलेंस में महिला के साथ उसकी मां नीता भी साथ आई हैं।। जिला अस्पताल के सीएमएस एनएन त्रिपाठी ने बताया- रेतीली चाकू से महिला ने पेट पर गहरा घाव किया है। 3:20 बजे वो अस्पताल लाई गई। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। यहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। -------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। कारोबारी रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परिवार के साथ इटावा से औरैया आए थे। बुधवार देर रात कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार गाड़ी समेत नहर में पड़ा रहा। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU- एडहॉक को रेगुलर करने की होगी जांच:OSD पद पर तैनात अब्बास मामले ने फिर पकड़ा तूल, शासन ने बनाई जांच समिति
    Next Article
    बरेली दंगे में हथियार सप्लाई करने वाले शातिर अरेस्ट:बरेली दंगे में पुलिस पर हमले के लिए तौकीर रजा के करीबियों ने मंगवाए थे घातक हथियार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment