Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जयंती की बैठक में BJP-सपा नेताओं में नोकझोंक:मुजफ्फरनगर में मंच पर थप्पड़, अखिलेश शर्मा के बयान पर गरमाया माहौल

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में भगवान परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक मंगलवार को हंगामेदार हो गई। साकेत कॉलोनी स्थित एक स्कूल में आयोजित इस बैठक में भाजपा और सपा से जुड़े नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बैठक बिना किसी नतीजे के ही खत्म करनी पड़ी। बैठक के दौरान कथित भाजपा नेता अखिलेश शर्मा ने हाल ही में अपने साथ हुई मारपीट की घटना का जिक्र किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। उनके इस बयान के बाद बैठक का माहौल अचानक गरमा गया और मौजूद लोगों के साथ उनकी तीखी बहस शुरू हो गई। सपा नेता ने मंच से दिया जवाब मंच से बोलते हुए सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने अखिलेश शर्मा के आरोपों का कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने मौके पर समर्थन देने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। इसी दौरान उन्होंने माइक छोड़ दिया और आगे बोलने से इनकार कर दिया। इससे बैठक में तनाव और बढ़ गया। शांत कराने की कोशिश, फिर थप्पड़ से बढ़ा विवाद हंगामे के बीच मांगेराम त्यागी ने मंच से लोगों को शांत रहने की अपील की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने भी अखिलेश शर्मा के रवैये पर आपत्ति जताई। माहौल शांत कराने की कोशिश के बीच हरेंद्र शर्मा ने पीछे से अखिलेश शर्मा को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अखिलेश को बाहर किया, लोग भी उठकर चले गए विवाद बढ़ने के बाद अखिलेश शर्मा को बैठक से बाहर कर दिया गया। इसके बाद माहौल सामान्य नहीं हो सका और एक-एक कर अन्य लोग भी बैठक छोड़कर जाने लगे। आखिरकार कार्यक्रम बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गया। 17 अप्रैल के आयोजन की तैयारी पर पड़ा असर यह बैठक 17 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी के लिए बुलाई गई थी। इसमें ब्राह्मण और त्यागी समाज के लोग शामिल हुए थे। लेकिन निजी विवाद के कारण पूरा आयोजन हंगामे में बदल गया और जयंती की तैयारियों पर भी असर पड़ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले को फांसी, कोर्ट ने कहा- अंतरात्मा को झकझोरने वाला अपराध
    Next Article
    CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:गोरखपुर STF कर रही पूछताछ, कैंट समेत प्रदेश के कई थानों में FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment