Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में अलविदा जुम्मा नमाज शांतिपूर्ण हुआ:एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित क्षेत्रों में किया पैदल मार्च

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में रमजान माह के आखिरी जुम्मे (अलविदा जुम्मा) की नमाज शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ चौक घंटाघर से जामा मस्जिद, बेगम वार्ड सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज और नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष यादव भी सक्रिय रहे। जिले के प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नमाज के बाद, बाहर निकले लोगों ने आपसी सौहार्द का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि ईद और नवरात्रि के त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा विधायक बोलीं–नंबर देना मेरा काम नहीं, जनता देगी:खुर्जा में पॉटरी उद्योग को मजबूती दिलाई; 4 किमी लंबा मिनी बाईपास जरूरी
    Next Article
    महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की:बोले-एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment