Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में डैम में डूबे व्यापारी के बेटे की मौत:दोस्तों के साथ रील बनाते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    11 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के चिलबिला क्षेत्र में डूबे 24 वर्षीय युवक का शव रविवार दोपहर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। शव डूबने वाली जगह से करीब 3 किमी दूर औवार पुल के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिकेत की तलाश के लिए NDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम शनिवार शाम से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। नदी के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया गया। दोपहर टीम को सफलता मिली और किशोर का शव बरामद हो सका। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल जानें कैसे डूबा था अनिकेत? चिलबिला के रहने वाले शीतला प्रसाद वैश्य का 24 वर्षीय बेटा अनिकेत शनिवार करीब 4 बजे अपने चार दोस्तों के साथ बकुलाही नदी के डैम पर गया था। सभी युवक डैम की दीवार से गिरते पानी में नहाते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान अनिकेत और उसका दोस्त अभिषेक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अनिकेत का कोई पता नहीं चला। इसके बाद प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। तेज बहाव और अंधेरे के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें भी आईं। रविवार सुबह 11 बजे एसडीआरएफ टीम ने औवार पुल के पास से अनिकेत का शव बरामद किया। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर साल बन रहा हादसे का कारण डैम औवार गांव के पास बना यह चेकडैम युवाओं के बीच सेल्फी और रील बनाने का प्रमुख स्थान बन चुका है। स्थानीय लोग इसे ‘बेल्हा का वाटर पार्क’ भी कहते हैं। हालांकि, हर साल यहां डूबने से एक न एक युवक की जान जाने की बात सामने आती रही है। डैम के पास गहराई और तेज बहाव के कारण मवेशियों के मरने की घटनाएं भी होती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सैयद अली खामनाई का चेहलुम:ईरान के सर्वोच्च नेता की याद में मजलिस, मौलाना कल्बे जव्वाद ने दी तकरीर
    Next Article
    गोंडा में 5 फीट लंबा पाइथन-प्रजाति का अजगर मिला:20 किलो का वजनी सांप गेहूं के खेत में घूम रहा था; टिकरी जंगल में छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment