Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश में कानपुर को 10वीं में चौथा...12वीं में 16वां स्थान:यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधरी जिले की स्थिति

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड की ओर से गुरुवार को जारी किए गए 10वीं और 12वीं के परिणाम में प्रदेश स्तर पर 10वीं में जिले का चौथा व 12वीं में 16वां स्थान है। बीते सालों की अपेक्षा परीक्षा के परिणाम 2026 में कानपुर जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते सालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार 10वीं में 95.20 और 12वीं में 86.14 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बीते सालों से अच्छा रहा प्रदर्शन इस साल की परीक्षा में 10वीं में 46432 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 44074 ने परीक्षा दी और 41959 पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में 46,052 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 44,714 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38,516 पास हुए हैं। 2021 में 95 फीसदी के बाद यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में भी सुधार हुआ है। मेरिट में लड़कों ने मारी बाजी 10वीं की सिटी टापर भले ही लड़की हो लेकिन यूपी बोर्ड की ओर से जारी जिले की मेरिट लिस्ट में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। जिले में 10वीं की टॉप 10 लिस्ट में 24 छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया है, जिसमें 14 छात्र व 10 छात्राएं हैं। वहीं 12वीं की टॉप 10 की सूची में शामिल 10 विद्यार्थियों में 03 छात्राएं व सात छात्र हैं। बीतें सालों में 10वीं का परिणाम साल - प्रतिशत 2016 90.20 2017 84.14 2018 87.15 2019 90.57 2020 91.64 2021 95 2022 93.51 2023 94.41 2024 94.35 2025 94.35 ............ बीतें सालों में 12वीं का परिणाम साल - प्रतिशत 2016 94.33 2017 86.76 2018 86.85 2019 71.81 2020 86.10 2021 95 2022 87.69 2023 80.42 2024 80.42 2025 85.45
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मी ने 12वीं के छात्र से की अभद्रता:मोबाइल पर हाथ मारा, टिकट होने के बावजूद नीचे उतारा, मारपीट का आरोप
    Next Article
    छवि ने हाईस्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया:कानपुर देहात में 95.17% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया, इंजीनियर बनने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment