Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, केस दर्ज:लाभार्थी पर फर्जी दस्तावेज से आवास लेने और दूसरी जगह बनाने का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित घर के निर्माण को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करवनिया गांव की रहने वाली महिला को पात्र नहीं होने के बावजूद योजना का लाभ दिया गया और सरकारी धन से बनने वाला आवास दूसरी ग्राम पंचायत के रामगढ़ कस्बे में बनवा दिया गया। मामले में करीब डेढ़ लाख रुपए के सरकारी नुकसान का आरोप भी लगाया गया है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र की इस शिकायत पर अधिकारियों से कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला न्यायालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लाभार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पात्र नहीं होने के बावजूद आवास दिलाने का आरोप करवनिया निवासी हरि नरायन यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव की बबिता यादव पत्नी प्रदीप यादव प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने की पात्र नहीं थीं। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें योजना का लाभार्थी बना दिया गया। शिकायतकर्ता ने आवास आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। 2023-24 में स्वीकृत हुआ था आवास शिकायत के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में बबिता यादव के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था। इसके निर्माण के लिए सरकारी धनराशि भी जारी की गई। आरोप है कि आवास का निर्माण निर्धारित गांव करवनिया में कराने के बजाय पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में करा दिया गया। रामगढ़ दूसरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। सरकारी खजाने को डेढ़ लाख के नुकसान का दावा हरि नरायन यादव ने आरोप लगाया कि आवास के आवंटन और निर्माण में कथित अनियमितता के कारण सरकारी राजस्व को करीब डेढ़ लाख रुपए की क्षति हुई। उन्होंने मामले की शिकायत ब्लॉक से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों तक की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस शिकायत पर न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद रामपुर बरकोनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उझावली में माता रानी की महाआरती:मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए ग्रामीण, पूर्व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे
    Next Article
    असालतगंज में दुर्गा जागरण:पूर्व विधायक ने मां भगवती के दरबार में टेका मत्था, श्रद्धालुओं ने की आराधना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment