Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री सबसे बड़े पापी, पत्नी को नहीं दे रहे सम्मान:अजय राय ने पत्नी के साथ की प्रेस कांफ्रेंस, बोले - काशी में जसोदा बेन के साथ आएं PM

    2 hours ago

    1

    0

    नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के संसद में न पारित होने के बाद भाजपा और उसके कार्यकर्ता कांग्रेस और विपक्ष को घेर रहे हैं। वही। विपक्ष लगातार पलटवार कर रहा हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में अपनी पत्नी रीना राय के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पति पत्नी के रिश्तों पर उन्हें घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने सबसे बड़ा पाप अपनी पत्नी को सम्मान नहीं देकर किया है। जबकि वो शादीशुदा हैं लेकिन जसोदा बेन को सुहागिन का सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। यह सबसे बड़ा पाप है। प्रधानमंत्री सबसे बड़े पापी अजय राय ने इस दौरान प्रधानमंत्री के बयान; कांग्रेस ने पाप किया है ये बिल गिराकर पर पलटवार करते हुए कहा - प्रधानमंत्री सबसे बड़ा पाप कर रहे हैं। जो अपनी धर्मपत्नी जसोदा बेन को सम्मान नहीं दे रहे हैं। जिस दिन आप इन्हे सम्मान दे देंगे। हम मान लेंगे आप के मन में महिलाओं के प्रति भाव है। जबतक आप अपनी पत्नी को सम्मान नहीं देंगे तब तक हम मानेंगे की सबसे बड़ा पाप करने वाला कोई है या महिलाओं के प्रति दुर्भावना किसी के मन में है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।जो शादीशुदा होते हुए भी अपनी पत्नी को एक सुहागिन का सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में पत्नी के साथ पहुंचे अजय राय अजय राय ने नारी शक्ति वंदन अधिनिया संशोधन बिल के पास न होने के बाद वाराणसी में पहली प्रेस कांफ्रेंस की। इस कांफ्रेंस में वो अपनी पत्नी रीना राय के साथ पहुंचे और प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन का मुद्दा उठाया और कहा की प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी को ही किनारे कर दिया। आज तक एक भी फोटो उनकी अपनी पत्नी के साथ नहीं है। काशी से 10 साल से अधिक सांसद हैं। लेकिन आज तक वो अपनी पत्नी जसोदा बेन के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में नहीं आये। प्रधानमंत्री अपने काशी दौरे पर लेकर जसोदा बेन को अजय राय ने कहा - हमारी मांग है काशी की तरफ से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे पर अपनी पत्नी जसोदा बेन को साथ लेकर आएं ताकि हमें विश्वास हो सके की वो महिलाओं के प्रति सम्मान करते हैं। जसोदा बेन से आप की शादी हुई है तो आप उस महिला और अपनी पत्नी का सम्मान कर रहे हैं। हमारी मांग है कि वो काशी आएं तो जसोदा बेन को साथ लेकर आएं और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करें। नारी वंदन छलावा, कर रहे नारी का तिरस्कार अजय राय ने कहा - नारी वंदन सिर्फ एक छलावा है क्योंकि जिस तरह से आज मै अपनी पत्नी रीना राय के साथ यहां मौजूद हूं। आप को भी तो दिखाई देना चाहिए था कहीं भी अपनी पत्नी के साथ। आप प्रधानमंत्री हैं कई यात्राएं करते हैं किसी भी यात्रा में आप की पत्नी नहीं साथ होती हैं। ये अपनी धर्मपत्नी का सम्मान नहीं कर पाए सिर्फ उन्हें तिरस्कार मिला तो ये आम महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे। आप उन्हें शादी करके लाए पर उन्हें छोड़ दिया आप ने। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जसोदा बेन हीराबा का अंतिम दर्शन करना चाहती थीं तो जसोदा बेन को मोदी जी ने उन्हें हाउस अरेस्ट करवा दिया था। यह नारी वंदन है या नारी का अपमान है। यह व्यक्तिगत नहीं, परिवार और पत्नी का सम्मान है जसोदा बेन के मामले को उठाने पर जब अजय राय से पूछा गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाअद आप लोग परसनल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा - यह परसनल कैसे अरे जब मै अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करूंगा ये मेरी पत्नी है। हम जब समाज में काम कर रहे हैं तो पत्नी का भी वही सम्मान है।मै नहीं रहता तो बनारस को यही देखती हैं। इनके भरोसे पूरी राजनीति है। ये साथ नहीं देंगे तो हमारी राजनीति नहीं कर पाएंगे। जब पत्नी ही किनारे तो देश का सम्मान कैसे अजय राय ने से जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेरे लिए देश सर्वोपरि है । इसपर उन्होंने कहा - जब हम अपनी पत्नी को किनारे करदेंगे तो देश का सम्मान कैसे करेंगे। हम अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करेंगे तो कैसे देश का सम्मान करेंगे। लोग कहते हैं अरे वो अपने परिवार का नहीं है तो देश का कैसे होगा। ऐसे में जब तक प्रधानमंत्री जसोदा बेन को अपने साथ लेकर नहीं आएंगे हम नहीं मानेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरार ट्रक चोर को पुलिस की चेतावनी:प्रतापगढ़ में 10 दिन में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की की कार्रवाई
    Next Article
    गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल किल्लत का दूसरा दिन:दोपहर तक पंप पर तेल खत्म, मैनेजर बोले- लोग पैनिक मचा रहे; CNG लेने पहुंची भारी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment