Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की पुण्यतिथि बलिया में मनाई गई:वक्ताओं ने कहा - स्व. बच्चा पाठक करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे

    13 hours ago

    2

    0

    बलिया में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बच्चा पाठक की नौवीं पुण्यतिथि गुरुवार को शहर के कदम चौराहा पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने स्व.पाठक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने स्व.पाठक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि राजनीति में नेता और जनता का रिश्ता एक परिवार की तरह होता है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य भले ही कभी नाराज हो जाएं, लेकिन उनके पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहते हैं। इसी वजह से स्वर्गीय बच्चा पाठक हमेशा अपने लोगों के बीच लोकप्रिय और जुड़े रहे। मिश्रा ने उन्हें एक करिश्माई व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित था। कार्यक्रम के आयोजक सियाराम यादव को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की, जबकि संचालन संतोष तिवारी ने किया। आयोजक सियाराम यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र पाठक (टुनजी), कमलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अवध बिहारी चौबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सागर सिंह राहुल, सौरभ पाठक, दीपक तिवारी, अनुप पाण्डेय, राघव सिंह, अनिल राय, यशपाल सिंह, रामजी गया गुप्ता, अरविंद गांधी, अमित दुबे, चंदन ओझा, विजय ओझा, परमेश्वर गिरी, ओमप्रकाश पांडेय, शिवानंद ओझा, डा नरेन्द तिवारी, अम्बादत पाण्डेय, सभासद ददन यादव, शिवधनी सिंह, अक्षरबर ओझा, अवधेश राय, राजनाथ पाण्डेय, विनोद शंकर दूबे, मुन्ना खां, बबन सिंह रघुवंशी, सुशील कुमार पाण्डेय कान्ह जी, हरिशंकर राय, चन्दकान्त पाठक, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिन्टू और राजकुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता से जुड़े व्यक्ति पर धमकी का आरोप:चंदौली में महिला ने बेटे की सुरक्षा के लिए पुलिस से लगाई गुहार
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र का एएसपी ने किया निरीक्षण:भदोही में 6 केंद्रों पर 25, 26, 27 अप्रैल को होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment