Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री का बेटा मां-बेटी से छेड़छाड़ में गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर पुलिस ने 2 को जेल भेजा, स्कूटी से नशे में घूम रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से छेड़खानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार हुआ है। घटना के समय रात में दोनों नशे में स्कूटी से घूम रहे थे। गली में सामने से आती हुई मां-बेटी के बगल में गाड़ी लगाकर छेड़खानी करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज पर उतर आए। युवती ने युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी जब्त करके दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना नई मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सबसे पहले 3 तस्वीरें देखें … अब पूरा मामला विस्तार से… घटना शुक्रवार रात 11 बजे रेलवे रोड इलाके की बताई जा रही। आरोपी युवक भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान का बेटा आर्यमान रघुवंशी है, जो एमए का छात्र है। सफेद स्कूटी पर उसके साथ में उसका दोस्त शौर्य गुप्ता बैठा हुआ था। दोनों युवक नशे की हालत में थे। इसी दौरान प्राइवेट बैंक में जॉब करने वाली युवती अपनी मां के साथ घूमने निकली थी। तभी युवकों ने दोनों के बगल में अपनी स्कूटी लगाई। उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने भद्दी गालियां देते हुए कहा कि जो करना है कर लो। दोनों पर गुस्साते हुए युवती ने जवाब दिया कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालेंगे। इस पर पीछे बैठा युवक गाली देते हुए बोला कि जहां शिकायत करनी है, कर दो। कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना कहकर दोनों स्कूटी से स्पीड में निकल गए। युवती ने पूरी घटना का वीडियो बनाया युवती ने पूरा घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद से पुलिस युवकों की पहचान में लगी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवक जेल जाने के डर से पुलिस से माफी मांगने लगे। दोनों आरोपियों ने पुलिस वालों से कहा कि हम युवती से भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर ने बताया कि दो युवकों का छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए युवकों पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSI का पेपर खराब होने पर छात्रा ने खाया जहर:झांसी में दादा बोले- कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थी, एग्जाम की वजह से डिप्रेशन में थी
    Next Article
    हरदोई में 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, केस दर्ज:मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment