Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व-सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति PC जोशी का निधन:लखनऊ PGI में निधन, मंगलवार को प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    2

    0

    पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। रीता बहुगुणा जोशी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पीसी जोशी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तकनीकी तथा लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका विवाह 1976 में रीता बहुगुणा से हुआ था। वे अपने सरल, मिलनसार और अनुशासित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा। मंगलवार को प्रयागराज में ही पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीसी जोशी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर:जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    प्रयागराज में राजस्व-परिषद के गेट पर नीम का पेड़ गिरा:देर रात चली आंधी से गेट क्षतिग्रस्त, मार्ग बाधित, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment