Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित ने पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा...VIDEO:बुलंदशहर में घर में घुसे, चीखती रहीं, जान बचाकर बाहर भागीं

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित ने अपनी तीसरी पत्नी अर्चना पंडित से मारपीट की है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गुड्डू पत्नी के बाल खींचकर फर्श पर घसीट रहे हैं। पत्नी चिल्ला रही हैं और उन्हें झाड़ू से मार रही हैं। इसके बाद पूर्व विधायक पत्नी को झाड़ू समेत खींचते हैं। पत्नी गुड्डू पंडित को गुंडा-बदमाश कहते हुए घर से बाहर निकलकर भाग गईं। वीडियो 2 सितंबर का है, लेकिन आज सामने आया है। मामला कलेक्ट्रेट से 1 किमी दूर अर्चना के घर का है। अर्चना कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने गुरुवार को गुड्डू पंडित के खिलाफ थाने में शिकायत की। कहा- श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने मुझे घर में घुसकर पीटा। उन्होंने पूर्व विधायक से अपनी जान को खतरा बताया और 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की। तस्वीरें देखिए- कांग्रेस नेत्री बोलीं- धक्का देकर गिराया, मारपीट की कांग्रेस नेत्री अर्चना ने शिकारपुर थाने में दी शिकायत में लिखा- गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में थीं, तभी मेरे पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक घर पहुंचे।जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। चिल्लाकर मुझे बुलाने लगे। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, गुड्डू पंडित ने मुझे जोरदार धक्का दे दिया। इससे मैं फर्श पर जा गिरी। गुड्डू पंडित ने मेरे साथ मारपीट की। मेरी चीख सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो बनता देख गुड्डू पंडित पीछे हट गए। मैं किसी तरह जान बचाकर सड़क की ओर भागी और पुलिस को सूचना दी। 'पूर्व विधायक चाहते हैं तलाक का केस वापस ले लूं' अर्चना ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनके परिवार की ओर से मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मेरा और पूर्व विधायक का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। वो चाहते हैं कि तलाक का केस वापस ले लूं। इसलिए मुझे परेशान करते हैं। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया- कांग्रेस नेत्री ने गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दी है। एक वीडियो भी सामने आया है। उनके आरोपों और वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 2 साल से चल रहा है अर्चना-गुड्डू का विवाद डिबाई से दो बार विधायक रह चुके हैं गुड्डू पंडित सपा में भी रह चुकी हैं अर्चना पंडित, हाल में कांग्रेस में शामिल हुईं अर्चना पांडा सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। हाल ही में लखनऊ में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की। 2023 में बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था। वह भाजपा प्रत्याशी हिमांशु मित्तल की पत्नी से हारकर दूसरे स्थान पर रही थीं। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सिंगर अंकित के हत्यारोपी की धमकी- दो मर्डर और होंगे:VIDEO पोस्ट किया- मारेंगे तो मारेंगे; पुलिस ने सिंगर के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम का वीडियो सामने आया है। इसमें वह धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है- आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे, ठीक है। और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर अंकित के हत्यारोपी की धमकी- दो मर्डर और होंगे:VIDEO पोस्ट किया- मारेंगे तो मारेंगे; पुलिस ने सिंगर के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
    Next Article
    5 सेकंड में ताश के पत्तों जैसे ढहा मकान:महोबा में बाइक समेत नदी में बहे दो युवक; बाढ़ का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment