Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक संगीत सोम से मिले सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:लोगों के बीच पहुंचने और मदद के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का दिया आश्वासन

    9 hours ago

    2

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट और शास्त्रीनगर के व्यापारी जब तमाम जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाने के बाद भी समाधान नहीं पा सके, तो अंततः उन्होंने सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम का रुख किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और पीड़ा उनके सामने विस्तार से रखी, जिस पर सोम ने गंभीरता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले में ठोस पहल करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया से भी मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। इस स्थिति में निराश होकर व्यापारी संगीत सोम के पास पहुंचे। मुलाकात के दौरान सोम ने न केवल व्यापारियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, बल्कि उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर वे स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करेंगे और समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। 2-3 दिन में तय होगा आगे का रास्ता संगीत सोम ने व्यापारियों से 2 से 3 दिन का समय मांगा है, ताकि वे प्रशासनिक और उच्च स्तर पर बातचीत कर सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे और जल्द ही कोई सकारात्मक समाधान सामने लाया जाएगा। सोम के इस आश्वासन के बाद व्यापारियों में उम्मीद की किरण जगी है। हालांकि अब सभी की निगाहें आने वाले कुछ दिनों पर टिकी हैं कि यह भरोसा कितनी जल्दी जमीन पर उतरता है। इस दौरान अंजनेय सिंह एडवोकेट, सेक्टर-2 तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग, राहुल मलिक, सुदर्शन दुबलिश, संजीव पुंडीर, अशोक सोम, डीके सोम, अमित अग्रवाल और स्पर्श सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दो नए बस स्टेशनों का लोकार्पण:परिवहन राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन, बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी
    Next Article
    दावत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा:इटावा में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दावत से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment