Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वी यूपी जियो के रिकॉर्ड 1.68 लाख नए कनेक्शन:मार्च में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जुड़े, एयर फाइबर ने बदली इंटरनेट की रफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने इस क्षेत्र में लगभग 1.68 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। अब पूरे पूर्वी यूपी में जियो के कुल 4.40 करोड़ ग्राहक हो गए हैं, जो इसे इस क्षेत्र की नंबर वन कंपनी बनाता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट बताती है कि मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड के मामले में भी जियो सबसे आगे है। जियो एयर फाइबर से घर-घर पहुंचा इंटरनेट जियो ने उन इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया है जहां तार बिछाना मुश्किल था। 'जियो एयर फाइबर' के जरिए वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा तेजी से फैल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अकेले मार्च महीने में एयर फाइबर ने लगभग 33 हजार नए ग्राहक जोड़े। अब इस क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के पास 10.16 लाख ग्राहकों का मजबूत आधार है। इसके अलावा, वायरलाइन ब्रॉडबैंड (जियो फाइबर) के मामले में भी कंपनी 7.66 लाख ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी पकड़ जियो की यह सफलता केवल यूपी तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर भी होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में कंपनी लगातार बढ़त बनाए हुए है। देशभर में जियो एयर फाइबर के अब तक 1.28 करोड़ और जियो फाइबर के 1.52 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं। कंपनी का फोकस उन जगहों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है जहां पारंपरिक तरीके से केबल बिछाना कठिन होता है, ताकि डिजिटल इंडिया का सपना हर घर तक पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री ने सीएम योगी की तारीफ की:बोलीं- बीमारू राज्य के टैग से मिली मुक्ति, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से ग्लोबल पहचान बन रही
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सजेंगे 12 इंडस्ट्रियल शहर:मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स से लेकर प्रतापगढ़ के आंवले तक को मिलेगा बड़ा बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment