Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, हवाई पट्टी को छूते हुए उड़ान भरेंगे जहाज

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय वायुसेना सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को युद्धाभ्यास आयोजित करेगी। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। वायुसेना के अधिकारियों ने आपातकालीन हवाई पट्टी पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस युद्धाभ्यास में सुखोई, मिराज, राफेल, जगुआर और तेजस जैसे प्रमुख फाइटर जेट शामिल होंगे। इस बार 'टच एंड गो' अभ्यास मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की वायुसेना की क्षमता का परीक्षण करता है। यह हवाई पट्टी पहले भी सफल युद्धाभ्यास का गवाह बन चुकी है। वायुसेना ने हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए 22 अप्रैल का कार्यक्रम तय किया है। गोरखपुर के वायुसेना अधिकारियों के पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों के हवाई पट्टी परीक्षण संबंधी जानकारी ली। हवाई पट्टी के परीक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा। इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने 3.2 किमी की एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया था। इस अभ्यास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का एरिया सील किया गया था। बता दें कि यहां पर यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसी तरह का पहली बार एयर शो किया गया था। 16 नवंबर 2021 को जब पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था तब एयरफ़ोर्स ने एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया था। उस दौरान सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों ने आसमान में करतब दिखाए थे। इसके साथ ही पीएम मोदी को लेकर आया एयरफ़ोर्स का हरक्युलिस विमान भी एक्सप्रेस-वे पर उतरा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मांगलिक आयोजनों के लिए दो कमर्शियल सिलिंडर अनिवार्य:4,800 रुपए जमानत, रेट अलग; 300 परिवारों को सुविधा
    Next Article
    बांदा में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, समझाने पर ढाई घंटे बाद उतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment