Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू:स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी, कार्यक्रम जारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर सत्र की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होकर क्रमशः 12 और 20 मई तक चलेंगी। वहीं, एमए, एमएससी और एमकॉम के अष्टम व दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित हैं। ये परीक्षाएं दो-दो घंटे की अवधि में तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया है कि यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्रों की तिथि आपस में टकरा रही हो अथवा परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई अन्य समस्या हो, तो संबंधित जानकारी 6 अप्रैल तक ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इससे समय रहते आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से परीक्षा संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा है। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में महिला से 3.53 लाख की ठगी:क्रेडिट कार्ड वाउचर रिडीम कराने के बहाने हुई धोखाधड़ी
    Next Article
    सहारनपुर के मदरसे में दो शिक्षकों ने मासूम को पीटा...VIDEO:1 मिनट 49 सेकेंड का है वीडियो, बच्चे पर डंडों की बौछार, रहम की गुहार भी नहीं आई काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment