Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खिलाड़ी सम्मान समारोह संपन्न:खेल राज्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह, बोले- खेल अनुशासन सिखाता है

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सत्र 2024-25 का 'खिलाड़ी सम्मान समारोह' गुरुवार शाम 6 बजे संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० वन्दना सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रयागराज से आए जाने-माने समाज सेवी डॉ० समर बहादुर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कुल 11 पदक जीते। इनमें पावर लिफ्टिंग (महिला) में एक स्वर्ण पदक शामिल है, जिसके लिए ₹25,000 की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अतिरिक्त, किक बॉक्सिंग में दो और ग्रैपलिंग में दो सहित कुल चार रजत पदक प्राप्त हुए, जिनके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को ₹20,000 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों ने बेस्ट फिजिक्स, किक बॉक्सिंग, ग्रैपलिंग, योगा और बॉक्सिंग में एक-एक सहित कुल छह कांस्य पदक भी जीते, जिनके लिए प्रत्येक को ₹18,000 की धनराशि प्रदान की गई। टीम स्पर्धाओं में, विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें प्रति खिलाड़ी को ₹6,000 से पुरस्कृत किया गया। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी और पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन में भी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल (महिला), पूर्वी क्षेत्र हॉकी (पुरुष) और पूर्वी क्षेत्र हॉकी (महिला) में कांस्य पदक प्राप्त हुए, जिसके लिए प्रति खिलाड़ी को ₹3,500 की राशि दी गई। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष और महिला) में टीम ने चौथा स्थान हासिल किया, जिसके लिए प्रति खिलाड़ी को ₹3,000 से सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में 10 साल पुराने हमले में फैसला:तीन दोषियों को 10-10 साल कारावास, 31,250 रुपये अर्थदंड भी लगा
    Next Article
    10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में मौका:हरदोई में स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवेदन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment