Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के फाफामऊ में कड़क धूप में घंटों लगा जाम:4घंटे से अधिक भीसड़ गर्मी में रेंगते रहे वाहन, कई एम्बुलेंस भी फंसी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर तेज धूप के बीच लंबा जाम लग गया, जिससे लोग घंटों तक परेशान रहे। भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े रहने को मजबूर लोगों की हालत खराब होती नजर आई। जाम इतना लंबा था कि इसमें कई एम्बुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग पसीने से तर-बतर होकर राहत के लिए छांव ढूंढते दिखे। दोपहर की चिलचिलाती धूप में बाइक सवार, कार चालक और पैदल यात्री सभी परेशान नजर आए। कई लोग सिर पर कपड़ा या रूमाल रखकर धूप से बचने की कोशिश करते रहे, जबकि कुछ लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। गर्मी और उमस के कारण कई लोगों की हालत खराब होती नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाफामऊ में जाम की समस्या नई नहीं है। यहां सुबह और शाम के समय भी भारी भीड़ के कारण अक्सर जाम लगता रहता है, लेकिन दोपहर में इस तरह का जाम लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरा साबित हुआ। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज में 'स्किल लैब' का उद्घाटन:एमबीबीएस छात्रों को कृत्रिम मॉडल से मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग
    Next Article
    वर्कशॉप में ब्लास्ट होने से घायल 2 मासूमों की मौत:बरेली में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी थी आग, 4 झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment