Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज की हवा फिर बिगड़ी, AQI 366 पर पहुंचा:सांस लेना मुश्किल, दिवाली के बाद 500 के पार पहुंचा था प्रदूषण

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। गुरुवार (12 नवंबर) सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। बुधवार को AQI 356 था। यानी 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर 10 अंक और बढ़ गया। दिवाली के बाद AQI 500 के पार पहुंच गया था। इसके मुकाबले प्रदूषण में कमी जरूर आई है, लेकिन हवा अब भी सांस लेने के लिहाज से साफ नहीं हुई है। सुबह शहर के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग छाया रहा। PM2.5 का स्तर 206, आंखों में जलन और सांस की परेशानी गुरुवार सुबह के लाइव आंकड़ों के मुताबिक, हवा में PM2.5 का स्तर 206 और PM10 का स्तर 240 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। हवा में मौजूद इन बारीक कणों से आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा समेत सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आतिशबाजी के बाद अब तक नहीं सुधरी हवा दिवाली की रात शहर में देर तक पटाखे जलाए गए थे। इससे निकले धुएं और प्रदूषित कणों ने हवा की गुणवत्ता बिगाड़ दी। त्योहार के कई दिन बाद भी इसका असर बना हुआ है। AQI में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय धुंध और स्मॉग का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। सुबह धुंध के बीच निकली धूप, दोपहर में 31 डिग्री रहेगा पारा गुरुवार सुबह प्रयागराज में धुंध के बीच हल्की धूप निकली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी। दोपहर में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध का असर बना रह सकता है। बारिश के आसार नहीं, रात में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरसों की अच्छी-पैदावार के लिए 5-25 अक्टूबर तक करें बुवाई:75% फलियां पकने पर ही काटें फसल, पाले से बचाव तक की दी जानकारी
    Next Article
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर देंगे धरना:मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन, 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment