Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अज्ञात महिला का शव मिला:सिसई भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला, पहचान मुश्किल

    7 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मऊ आइमा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिसई कोरडी भट्ठे के पास बबूल की झाड़ियों में पाया गया। पुलिस के अनुसार, शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को शव से बदबू आने पर उन्होंने झाड़ियों में देखा। वहां साड़ी में लिपटा एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना मऊ आइमा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, शव इतना सड़ चुका था कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर उसे यहां फेंका गया है। भट्ठे पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि यहां 24 घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में भट्ठे से थोड़ी दूर झाड़ियों में शव मिलना आश्चर्यजनक है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला के ऊपर किसी ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह झुलस गया है और सिर कंकाल में बदल गया है। इस वजह से पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है। शव की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और थाना मऊ आइमा के प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम खान के दो मुकदमों में बहस पूरी:रामपुर कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई, दूसरे पर 2 मई को फैसला
    Next Article
    लखनऊ के लोक भवन सचिवालय में अंबेडकर जयंती:उपमुख्यमंत्री बोले - बाबा साहब विश्वस्तरीय व्यक्तित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment