Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश की हत्या का VIDEO:सिर पर रॉड लगते ही पीछे हटा आरोपी, फिर पेट में गोली मारी; अब तक 2 अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के 4 दिन बाद वीडियो सामने आया है। इसमें पहले सतीश और मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के बीच मारपीट होती दिख रही है। सिर पर रॉड लगने के बाद देवेंद्र पीछे हटता है। फिर रिवॉल्वर निकालकर सतीश के पेट में गोली मार देता है। गोली चलने के बाद देवेंद्र भी पीछे की ओर गिरता दिखाई देता है। घटना 15 अक्टूबर 2026 की है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा और उसके बेटे नृपेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। देवेंद्र का दूसरा बेटा अमरेंद्र मिश्रा और पत्नी शैल मिश्रा नामजद हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना में शामिल बताए जा रहे 10 अज्ञात लोगों की पहचान भी की जा रही है। सोमवार को सामने आए 59 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत में 9-10 लोग चेहरों को कपड़े से ढककर एक कमरे में घुसते नजर आते हैं। फिर अंदर से कुछ लोग हाथापाई करते नजर आते हैं। सभी तेजी से बाहर की तरफ निकलने की कोशिश करने लगते हैं। वीडियो का आगे का हिस्सा एक घर के बाहर का नजर आ रहा है। दो गुटों के बीच आपस में मारपीट और कहासुनी हो रही है। लोग एक-दूसरे पर लाठियों/डंडों से हमला करते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। इसमें पीली टीशर्ट में सतीश रॉड से देवेंद्र पर हमला करता दिख रहा है। हमले से देवेंद्र पीछे गिर जाता है। इसी दौरान सतीश को पेट में गोली लगती है। सतीश भी पेट पर हाथ रखकर पीछे हटता है और जमीन पर गिर जाता है। पूरा वीडियो सतीश के सलोरी वाले मकान का बताया जा रहा है। वीडियो में पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। बेटी पिता की ओर दौड़ी, फिर चीख पड़ी वीडियो में सतीश की बेटी वैशाली भी दिखाई देती हैं। देवेंद्र को गिरा देखकर वह उसकी ओर दौड़ती हैं। इसी बीच किसी के सतीश को गोली लगने की बात कहने पर वह पलटती हैं। पिता को अचेत देखकर चीखने लगती हैं। नजूल की संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद था पुलिस की पूछताछ में देवेंद्र नाथ मिश्रा ने सतीश चंद्र श्रीवास्तव के साथ नजूल की संपत्ति पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद होने की बात बताई है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को देवेंद्र अपने बेटे नृपेंद्र और अन्य लोगों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचा था। सभी बाउंड्री कूदकर अंदर घुसे। इसके बाद सतीश के साथ मारपीट की गई और देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की शिकायत पर देवेंद्र, उसके बेटों अमरेंद्र और नृपेंद्र, पत्नी शैल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने देवेंद्र और नृपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अमरेंद्र, शैल और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। परिवार वालों ने 4 घंटे जाम लगाया था सतीश की मौत के बाद परिवार ने आर्थिक सहायता, दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी और आजीवन सुरक्षा की मांग की थी। पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों के सामने कहा था कि उनके पति परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। अब दो बेटियों के साथ परिवार का गुजारा कैसे होगा और उनकी शादी कैसे होगी। परिजनों ने हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं करने और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को परिजन करीब 2:30 बजे शव लेकर घर पहुंचे, लेकिन मांगें पूरी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाते रहे। करीब चार घंटे बाद, शाम 6:30 बजे दो आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए थे। आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी जोड़ी गई पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी जोड़ी है। यह धारा शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किए जाने के पहलू की भी जांच की जा रही है। हत्या के बाद अधिवक्ताओं और परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया था। शनिवार शाम परिवार ने जिला पंचायत कार्यालय से जिलाधिकारी आवास तक कैंडल मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच समेत अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अब वीडियो सामने आने के बाद घटनाक्रम की पुष्टि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की भूमिका और अन्य आरोपियों की पहचान जांच के अहम बिंदु हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान:सोमवार को भी निकली है बादलों वाली धूप, रात के तापमान में हो रही गिरावट
    Next Article
    सुबह हल्की ठंडक, दिन में धूप बढ़ाएगी गर्मी:उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं से घटेगी नमी, रात का मौसम होगा ठंडा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment