Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बाबा बागेश्वर धाम की कथा 21 से:अरैल में 23 अप्रैल तक चलेगा आयोजन, अरुण गोविल- दीपिका भी आएंगी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 21 अप्रैल से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक 23 अप्रैल तक चलने वाला यह कार्यक्रम में यमुना तट पर अरैल में होगा। आयोजकों का दावा है कि इसमें तमाम बड़े साधु-संत, कथावाचकों संग वीआईपी भी शामिल होंगे। 20 अप्रैल को मंगल कलश यात्रा के साथ इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। दावा यह भी है कि कथा में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कलश यात्रा में रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी शामिल होंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी। तीन दिनों तक दोपहर तीन से शाम सात बजे तक कथा चलेगी। सनातन का प्रचार है उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया, कथा का आयोजन अरैल घाट मेला क्षेत्र में होगा, जो प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और जागरण का संदेश देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल गई है। आयोजनस्थल पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा प्रयास किया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 50 बेड का अस्थायी अस्पताल भी बनवाया जाए। कार्यक्रम को सफल तरीके से आयोजित कराने के लिए अलग-अलग समितियां भी बनाई गई हैं। पथरचट्‌टी रामलीला मैदान में होगी कलश स्थापना कथा से पूर्व 20 अप्रैल को मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर गऊघाट पुलिस चौकी, मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा और चंद्रलोक चौराहा होते हुए पथरचट्टी रामलीला मैदान, रामबाग में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान डीजे बैंड, ढोल-नगाड़े, भांगड़ा, पारंपरिक वाद्य यंत्र और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है। आयोजक बोले, बड़े संत-महात्मा व वीआईपी होंगे शामिल कथा के दौरान देशभर के कई संत और कथावाचक उपस्थित रहेंगे, जिनमें आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद, अवधेशानंद गिरि, बालक नंद गिरी, यमुना पुरी, वासुदेवानंद सरस्वती, राजेंद्र दास, संतोषाचार्य, पागल बाबा, बलवीर गिरी, देवकी नंदन ठाकुर, इंद्रेश, बालकृष्ण, अनिरुद्धाचार्य, पंडरीक गोस्वामी, नरोत्तम दास, गौरंगी गौरी, श्यामसुंदर पाराशर, राम झगलूर और अभिरामाचार्य प्रमुख हैं। इसके अलावा कई प्रमुख राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, बृजभूषण सिंह, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, बृजेश सिंह, नितीश भारद्वाज, पुनीत ईस्सर, फिरोज खान, गजेंद्र सिंह, कन्हैया मित्तल और कवियत्री अनामिका जैन अंबर शामिल हैं। प्रेस वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पिछली बार बोर्ड परीक्षा की वजह से टालना पड़ा था आयोजन गौरतलब है कि समिति की ओर से पहले यह आयोजन सात मार्च से कराए जाने की घोषणा की गई थी। शहर में कई जगहों पर होर्डिंग लगवाकर इसकी सूचना भी दी गई थी। बाद में अचानक यह कार्यक्रम निरस्त हो गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने इसे लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते आयोजन स्थगित करना पड़ा था। पहले आयोजन परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होने के चलते अब इसे अरैल में कराने का निर्णय लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरपीएफ दरोगा योगेश त्रिवेदी का UPPCS में चयन:133वीं रैंक हासिल कर बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
    Next Article
    कानपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा:पिता बोले-मेरा बच्चा बिल्कुल ठीक था, इंजेक्शन लगाते ही आंखें सूजीं, तड़प-तड़प कर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment