Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डीआईओएस के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा:समस्याओं के समाधान में देरी पर 8 अप्रैल से कार्यालय पर धरना देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षकों ने डीआईओएस के व्यवहार पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 8 अप्रैल से डीआईओएस कार्यालय पर क्रमिक धरना शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री डीपी यादव ने किया। इसमें सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर डीआईओएस के व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई गई। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि डीआईओएस ने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाया है, जिसे निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। जिला मंत्री डीपी यादव ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापनों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इसे एक अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ मामलों में विभागीय स्तर पर त्रुटिपूर्ण कार्यों को समर्थन दिया जा रहा है, जो प्रशासनिक निष्पक्षता के विपरीत है। प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है और इससे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डीआईओएस का ऐसा व्यवहार जारी रहा तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला ने भी शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। संघ ने डीआईओएस से अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करने और लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। साथ ही, यह भी चेतावनी दी गई कि यदि 28 मार्च को दिए गए पत्र पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो 8 अप्रैल से डीआईओएस कार्यालय पर क्रमिक धरना शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में तीन भाइयों को हत्या में उम्रकैद:7 साल पहले जादू-टोने के शक में की थी महिला की हत्या
    Next Article
    बागपत में छेड़छाड़-हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:12 साल बाद हुई सजा, 18 हजार का अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment