Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में एक शिक्षिका, दो शिक्षामित्र बर्खास्त:लंबे समय से अनुपस्थित रहने और नोटिस का जवाब न देने पर हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक में शिक्षण कार्य में लापरवाही और लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा ने एक सहायक अध्यापिका और दो महिला शिक्षामित्रों को बर्खास्त कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश और बार-बार नोटिस के बावजूद जवाब न मिलने के बाद की गई। अब जानिए पूरा मामला… सहायक अध्यापिका 21 दिसंबर 2024 से अनुपस्थित थीं खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बरवा की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह 21 दिसंबर 2024 से लगातार अनुपस्थित थीं। उनके खिलाफ पहले भी कई बार गैरहाजिरी के मामले सामने आए थे। तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के 3 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। शिक्षामित्र संगीता 1 अगस्त 2024 से अनुपस्थित थीं इसी तरह, संविलियन विद्यालय टूडिहार में कार्यरत शिक्षामित्र संगीता सिंह 1 अगस्त 2024 से विद्यालय नहीं आ रही थीं। उन्हें भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। शिक्षामित्र अंजू मिश्रा 1 जुलाई 2020 अनुपस्थित थीं वहीं, प्राथमिक विद्यालय अरई, मदरा मुकुंदपुर की शिक्षामित्र अंजू मिश्रा 1 जुलाई 2020 से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। वर्तमान में उनके पुणे, महाराष्ट्र में रहने की जानकारी सामने आई है। उन्हें भी तीन बार कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। बीईओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा:कोर्ट ने 12,000 रुपए का लगाया जुर्माना, गैर इरादतन हत्या और नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आया फैसला
    Next Article
    DC vs GT- कप्तान शुभमन ने फिफ्टी लगाई:गुजरात का स्कोर 150 के पार पहुंचा, सुंदर भी हाफ सेंचुरी के करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment