Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में फिर बढ़ी गर्मी, तेज धूप से चढ़ा पारा:रात में ठंडी हवा से मिल रही राहत, मौसम साफ होने पर किसानों ने शुरू की कटाई

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों तक चली तेज आंधी और बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई, जिससे गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन में कड़क धूप पड़ने से तापमान बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, रात के समय चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। फिलहाल शहर में दिन और रात के मौसम में साफ अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में मौसम सुहावना बना हुआ है। 36 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और तेज आंधी से गेहूं की पकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। कई जगहों पर फसल खेतों में गिर गई थी और बारिश से भीगने के कारण नुकसान की चिंता बढ़ गई थी। फिर शुरू हुआ कटाई और मड़ाई का काम अब मौसम साफ होने के बाद किसानों ने दोबारा कटाई और मड़ाई का काम शुरू कर दिया है। साफ मौसम से किसानों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी मौसम ऐसा ही साफ बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगाघाट में गंगा जलस्तर बढ़ा, फसलें बर्बाद:उन्नाव के किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग की
    Next Article
    कन्नौज की चांदापुर गौशाला में मृत मिले गौवंश:प्रधान के पिता पर युवकों ने मारपीट का लगाया आरोप; BDO ने केयरटेकर को हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment