Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में इलेक्ट्रिक प्रेस से हमलाकर पत्नी की हत्या की:बोला- कहती थी मां को छोड़ दो, इसलिए मार डाला; 5 घंटे सामने बैठा रहा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने इलेक्ट्रिक प्रेस से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 8 वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। करीब 5 घंटे तक वह पत्नी को तड़पता देखता रहा। जब पत्नी की सांस थम गई। तब उसने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को फोन किया। बोला- मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। डेडबॉडी घर पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति पत्नी की लाश के सामने बैठा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि हर रोज पत्नी कहती थी कि अपनी मां-बहन को छोड़ दो। मेरे साथ रहो। बुधवार रात करीब 1: 30 बजे इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना झूंसी थाना के चमनगंज बाजार की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 5 साल पहले लव मैरिज की थी चमनगंज बाजार निवासी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया- पंजाब के गुरदासपुर निवासी स्वीटा से मेरा अफेयर था। 12 नवंबर 2021 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी से मेरी एक 2 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही स्वीटा मुझ पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी। मैंने उससे कहा कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मां और बहन ही तो परिवार में हैं। मैं अकेला घर का कमाने वाला हूं। अगर मैं छोड़कर चला गया तो वह लोग कैसे रहेंगे। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मगर वह नहीं मानी। आए दिन वह झगड़ा करती। मेरे साथ भी मारपीट करती थी। मां को छोड़कर अलग रहने का दबाव बना रही थी पत्नी पुलिस पूछताछ में उसने बताया- बुधवार रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगी। तभी मैंने आयरन प्रेस से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मर गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं बैठा रहा। सुबह 6 बजे उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैग सिलने का काम करता है हेमंत बैग सिलने का काम करता है। झूंसी में ही उसने दुकान भी खोल रखी है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया, पत्नी की हत्या करने के बाद भी उसके मन में कोई पछतावा नहीं था। डायल 112 पुलिस पहुंची तो वह कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर बैठा हुआ था। पुलिस के पूछने पर बताया, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। उसके कपड़ाें पर खून थे। पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर भीतर गए तो स्वीटा जमीन पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी। मौके पर ही वह इलेक्ट्रिक प्रेस भी पड़ा हुआ था, जिससे उस पर हमला किया गया। मां-बहन नहीं मिली मौके पर पुलिस का कहना है कि मौके पर हेमंत की मां व बहन नहीं मिलीं। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि दोनों उसकी बड़ी बहन के घर पर हैं जो झूंसी में ही रहती हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसीपी झूंसी कुंज लता ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में एक कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5.30 बढ़ाए:डीजल 3 रुपए महंगा; पंपों पर भीड़, ट्रॉली में 7 भगोने लादकर पहुंचा युवक
    Next Article
    सपा नेताओं ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई:मिर्जापुर लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment