Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में महाशिवरात्रि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में महाशिवरात्रि के मद्देनज़र मेला क्षेत्र और प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में 22 प्रमुख और कई छोटे छोटे मंदिर है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को मंदिर परिसरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकि मंदिर और सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन निकास मार्ग को हर समय खाली रखने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर 14 से 16 फरवरी तक पीक डे ड्यूटी लागू रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मेला क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। एसपी मेला नीरज पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए मंदिर तक आने जाने वाले मार्गों पर बेरिगेट्स लगा दिए गए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों को सक्रिय कर यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है, ताकि मंदिरों के आसपास जाम की स्थिति न बने। अधिकारियों ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार निर्देश प्रसारित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। साथ ही मेडिकल टीम और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और कतारों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। महाशिवरात्रि पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित दर्शन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी ऑटो-स्कूटी में टक्कर, तीन घायल:दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, पुलिस ने घायलों को कराया भर्ती
    Next Article
    सिद्धनाथ मंदिर का पुलिस कमिश्नर ने की पूजा:महाशिवरात्रि की सुरक्षा परखी, बोले- गर्भगृह के दो दरवाजे महिलाओं के लिए रिजर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment