Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मौसम साफ, दिन में गर्मी, रात में ठंड-हवाएं:दिन में निकल रही कड़क धूप, किसानों ने ली राहत की सांस

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों तक चली आंधी और बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय कड़क धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और मौसम गर्म बना हुआ है। हालांकि, रात के समय तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। इस समय प्रयागराज में दिन और रात के मौसम में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है, वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। मौसम धीरे-धीरे फिर से गर्मी की ओर लौटता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम साफ होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण गेहूं की पकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। कई जगहों पर फसल खेतों में गिर गई थी और बारिश के कारण भीग भी गई थी, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई थी। अब मौसम साफ होते ही किसानों ने फिर से कटाई और मड़ाई का काम शुरू कर दिया है और राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 357 फीसदी अधिक बरसात:AQI संतोषजनक श्रेणी में, दिन में चलेगी तेज सतही हवा
    Next Article
    आज SIR का लखनऊ में आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन पहले बूथ पर जाकर BLO से वोटर लिस्ट में चेक कर सकते अपना नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment