Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रेलवे ने 100 करोड़ की जमीन खाली कराई:गऊघाट में 6500 वर्गमीटर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेलवे प्रशासन ने गऊघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी 100 करोड़ रुपये की कीमती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लगभग 6500 वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई। यह अभियान अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार के समन्वय में जिला प्रशासन के सहयोग से सुनियोजित तरीके से संपन्न हुआ। रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस कार्रवाई में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल इंजीनियर (एस्टेट) वी. के. त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर प्रवीन कुमार श्रीवास्तव और रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता शशिकांत तिवारी और सत्य प्रकाश सहित लगभग 20 कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल थे। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेश यादव और प्रभारी निरीक्षक अमित मीणा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। जिला प्रशासन और सिविल पुलिस ने भी अभियान में व्यापक सहयोग दिया। सहायक पुलिस आयुक्त निकिता श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव सहित कीडगंज, अतरसुइया, कोतवाली, धूमनगंज और खुल्दाबाद थानों के प्रभारी निरीक्षक तथा लगभग 60 पुलिसकर्मी इस अभियान में तैनात थे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे रेलवे भूमि पर अतिक्रमण न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:पैत्रिक गांव पनिका इटार पहुंचकर ग्रामीणों से मिले
    Next Article
    युवती से चचेरे भाइयों ने की मारपीट:मैनपुरी में पीड़िता ने मां की संपत्ति हड़पने की जताई आशंका, एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment