Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रन-फॉर-यूनिटी में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट लूटे:भाजपा नेता को दौड़ाया, पुलिस ने बचाया, 5-6 हजार की भीड़; मैराथन में अराजकता पर भड़के थे

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शनिवार सुबह 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन के दौरान जमकर बवाल हुआ। प्राइज बांटने के दौरान प्रतिभागियों ने कुर्सियां तोड़ डालीं। मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सर्टिफिकेट की लूट मचा दी। प्रतिभागी एक-दूसरे से सर्टिफिकेट छीनने लगे। आरोप है कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन के बाद बिना नियम और झंडी दिखाए दौड़ शुरू कर दी गई। कुछ प्रतिभागियों ने बाइक पर बैठकर दौड़ पूरी की। इससे प्रतिभागी भड़क गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने आयोजक भाजपा नेता को घेर लिया। जब वह भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस भाजपा नेता को नाराज प्रतिभागियों से बचाकर थाने ले गई। इस दौरान लोगों की पुलिसवालों से भी तीखी नोकझोंक हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नैनी में भाजपा यमुनापार ने मैराथन का आयोजन कराया था। इसमें 5 से 6 हजार लोग शामिल हुए थे। मामला अरैल घाट के सच्चा बाबा आश्रम के पास का है। हंगामे की 5 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कराया था मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई मैराथन का मैनेजमेंट पूर्व राज्य मंत्री और बारा के पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के बेटे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह पटेल देख रहे थे। मैराथन नैनी के अभिनंदन गेस्ट हाउस (मेवालाल की बगिया) से शुरू होकर सच्चा बाबा आश्रम (सेल्फी पॉइंट) तक होनी थी। मैराथन में विजेता को ₹11,000 और रनर-अप को ₹7,000 का इनाम दिया जाना था। मैराथन बिना झंडी दिखाए और तय समय से पहले शुरू हुई तो भड़के मैराथन की शुरुआत सुबह 7 बजे होनी थी। आरोप है कि मैराथन तय समय से आधे घंटे पहले ही शुरू कर दी गई। इसमें ऐसे लोग भी पहुंच गए, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। बिना किसी हरी झंडी और आधिकारिक शुभारंभ के हुई मैराथन में अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे और कुछ लोगों ने तो बीच रास्ते में बाइक पर बैठकर मैराथन पूरी की। देवी सिंह बचकर भागने लगे तो प्रतिभागियों ने उन्हें पकड़ लिया मैराथन में अराजकता देखकर प्रतिभागी भड़क गए। सेल्फी पॉइंट पर बने मंच पर विजेता को सर्टिफिकेट दिए जाने के दौरान उन्होंने देवी सिंह पटेल को घेर लिया और बेईमानी का आरोप लगाते हुए दोबारा मैराथन कराने की मांग करने लगे। मंच के नीचे कुछ प्रतिभागियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। देवी सिंह बचकर भागने लगे तो प्रतिभागियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। थाने में विजेताओं का सम्मान, एक-एक प्रतिभागी 10-10 सर्टिफिकेट ले गया पुलिस देवी सिंह को किसी तरह सुरक्षित निकालकर सरकारी जीप से नैनी थाने ले गई। वहां विजेता प्रतिभागियों को बुलाकर सम्मानित कराया गया और प्राइज मनी दिलवाई गई। इधर, प्रतिभागियों ने मंच पर रखे सर्टिफिकेट लूट लिए और उनके लिए मारामारी करने लगे। दावा किया जा रहा है कि एक-एक प्रतिभागी 10-10 सर्टिफिकेट उठा ले गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 40 घंटे से बारिश, 10 जिलों में कोहरा:कौशांबी में सड़क धंसी, पारा 8°C गिरा; अर्नब तूफान के असर से 23 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    अमेरिकन इन्फ्लुएंसर और यूपी की यूट्यूबर की दोस्ती में दरार:मार्विन बोले- मेरा मजाक उड़ाया, शिवानी फूट-फूटकर रोईं, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment