Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में संगम की रेती पर सबसे अधिक तापमान 44°C:तपती धूप में बेहाल शहर, घरों से निकलना मुश्किल

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक दर्ज किया गया। इससे प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है और दोपहर तक हालात और गंभीर हो जाते हैं। गर्म हवाएं और चुभती धूप से ऐसा लगता है जैसे आग बरस रही हो। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे सिर ढककर या छाता लेकर चलते नजर आते हैं। संगम क्षेत्र की रेत पर सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई बच्चे गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं। अभिभावक बच्चों को टोपी, छाता, पानी की बोतल और ग्लूकोज देकर भेज रहे हैं, लेकिन राहत कम मिल रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निधि गुप्ता फतेहपुर की नई डीएम बनीं:रविंद्र सिंह का तबादला, शासन ने जारी किए आदेश, विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित
    Next Article
    चंदौली में झगड़े में फायरिंग, 7 से ज्यादा घायल:18 नामजद आरोपियों पर मुकदमा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment