Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तूफानी बारिश, काशी में गलियों में पानी भरा:बरेली में सड़कें डूबीं, ई-रिक्शा पलटे; 10 शहरों में बरसात, 57 में अलर्ट

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह 11 बजे से प्रयागराज में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। इससे पहले वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर समेत 10 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वाराणसी में गलियों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण गंगा नदी किनारे लगी जेटी बह गई। लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में तेज धूप है। बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। लखीमपुर खीरी के प्राइमरी स्कूल में गर्मी-उमस से 2 छात्र बेहोश हो गए। रविवार देर रात 1 बजे बरेली में हुई बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव में फंसकर कई ई-रिक्शा पलट गए। मौसम विभाग ने आज 57 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से मानसूनी एक्टिविटी और तेज होगी। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो गाजियाबाद, बलिया समेत 18 शहरों में बरसात हुई। लखनऊ-बाराबंकी में 45 मिनट तक आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। हापुड़ में बारिश से हाईवे पर पानी भर गया था। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम आज शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले गिर सकते हैं। आंधी-बारिश की 4 तस्वीरें- इस सीजन अब तक सामान्य से 46% कम बारिश लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर पड़ा है। इस वजह से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। कुछ जिलों में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो रही है। पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ गई है। 24 घंटे में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। यूपी के मानसून के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी-चंपत राय का इस्तीफा मंजूर:कृष्ण मोहन नए महासचिव; ट्रस्ट ने 5 सोने-चांदी की वस्तुएं दिखाईं, इनकी चोरी का दावा था
    Next Article
    कंटेनर ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत:सड़क पर ट्रक के डॉक्यूमेंट चेक करते वक्त टक्कर मारी, ड्राइवर की भी जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment