Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तेज धूप, तापमान 43 डिग्री पहुंचा:कड़क धूप में बाहर निकलना मुश्किल, स्कूलों में बदली टाइमिंग

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अप्रैल के मध्य में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक दर्ज किया गया। इससे प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल हो गया है। वहीं, बांदा 44°C के साथ सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है और दोपहर तक हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। गर्म हवाएं और चुभती धूप ऐसा एहसास कराती हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और जो लोग बाहर निकलते हैं, वे सिर ढककर, छाता लेकर या छांव में रुक-रुककर चलते नजर आते हैं। स्कूली बच्चे से परेशान इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखा जा रहा है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे वे थकान, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई बच्चे गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे हैं। अभिभावक बच्चों को टोपी, छाता, पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़े देकर भेज रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही। स्कूली में बदला समय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 20 अप्रैल से प्रभावी होगा और जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ CBSE, ICSE और अन्य बोर्डों के स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय: बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें धूप का चश्मा और टोपी का इस्तेमाल करें दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें नींबू पानी, नारियल पानी और सत्तू जैसे ठंडे पेय लें दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें घर लौटने के बाद चेहरा धोकर एलोवेरा या मॉइस्चराइज़र लगाएं गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन की कार्रवाई:जिले से हटाकर राजस्व परिषद लखनऊ संबद्ध, जमीन प्रकरण की जांच के आदेश
    Next Article
    गोरखपुर के रंगबाज नेता की जमानत खारिज:बंधकर बनाकर युवती से रेप किया, MBBS छात्र समेत 2 पर चढ़ाई थी फॉर्च्यूनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment