Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ताजिया विवाद- दरोगा का सिर फूटा:6 पुलिसवाले घायल, लोगों ने घेरकर पर बरसाए ईंट-पत्थर

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार रात ताजिए के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। ताजियादारों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज का सिर फूट गया। महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर मौके पर 3 थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। ताजियादार रास्ते में बनी सीढ़ियां हटाए बिना ताजिए निकालने को तैयार नहीं था। पुलिस ने उससे बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रात करीब 12 बजे अचानक ताजियादारों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। करीब 3 घंटे तक विवाद चलता रहा। शनिवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 21 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले का मुख्य आरोपी सलीम बाबा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव की है। अब जानिए पूरा मामला… रास्ते में सीढ़ियां बनवाने को लेकर विवाद आनापुर गांव का रहने वाला सलीम बाबा कई साल से ताजिया निकालता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ताजिए के रास्ते को लेकर वह हर साल विवाद करता है। कहता है कि जिस रास्ते से वह और उसके पूर्वज कई सालों से ताजिया निकालते आ रहे हैं, उस रास्ते पर अब सीढ़ियां बनवा दी हैं। रास्ते में बनी सीढ़ियां हटाई जाएं। दूसरे पक्ष का कहना है कि यह सार्वजनिक रास्ता नहीं, बल्कि उनकी निजी जमीन है। इसलिए उन्होंने अपनी जमीन पर सीढ़ियां बनवाई हैं। शुक्रवार को मुहर्रम के दिन भी सलीम ने सीढ़ियां हटाने की मांग की। उसने कहा कि सीढ़ियां नहीं हटाई गईं तो वह ताजिया नहीं निकालेगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। रात 12 बजे पुलिस पर 50 लोगों ने पथराव किया नवाबगंज थाना प्रभारी और एसीपी ने शुक्रवार शाम सलीम बाबा से बातचीत की। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। देर रात तक मामला सुलझ नहीं पाया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारी लौट गए। रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक करीब 50 लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा बढ़ गया। महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल पुलिस का आरोप है कि सलीम के घर के लोगों ने पास के निर्माणाधीन मकान में रखी ईंटें और पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में आनापुर चौकी प्रभारी आकाश सचान के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला दरोगा सोनम कुमारी समेत 4 कांस्टेबल भी पथराव में घायल हैं। पथराव की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। 13 फीट का रास्ता, 2.5 फीट में बनी हैं सीढ़ियां पुलिस के मुताबिक मौके पर रास्ते की चौड़ाई 13 फीट है। इसमें करीब 2.5 फीट हिस्से में सीढ़ियां बनी हुई हैं। इसके बाद करीब 10.5 फीट का रास्ता बचता है। पहले भी सलीम इसी रास्ते से ताजिया ले जा चुका था। लेकिन, शुक्रवार को ताजिया निकालने के समय उसने पहले सीढ़ियां हटाने की मांग शुरू कर दी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया- इस घटना में चौकी प्रभारी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। मामले में 21 नामजद और अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी सलीम मौके से ही भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में सोते वक्त पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया:मरने से पहले बोला- प्रेमी संग मिलकर आग लगाई; 10 साल पहले हुई थी शादी यूपी के बागपत में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जला दिया। रात में सोते समय पत्नी ने पहले प्रेमी से मंगवाए पेट्रोल को पति पर छिड़का। फिर उसे आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा युवक चीखता हुआ घर से बाहर भागा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका ने ईरान में मिसाइलें दागीं; मोदी ने सेशेल्स में कछुओं को पत्तियां खिलाईं; राम मंदिर ट्रस्ट का दावा- भक्तों का दिया सोना-चांदी सुरक्षित
    Next Article
    कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने से 32 हथियार चुराकर राजस्थान भेजे:मामा के बेटे ने हरियाणा-यूपी में बेचे; फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक 20 को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment