Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दुल्हन की तरह सज-धजकर निकले ट्रांसजेंडर्स, VIDEO:सड़क पर नाचते-गाते दिखे, एक-दूसरे को किस किया

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में ट्रांसजेंडर डे पर मंगलवार को पुरुष और महिला किन्नरों ने प्राइड परेड निकाली। दुल्हनों की तरह सजे-धजे सभी रंग-बिरंगे कपड़ों में थे। किसी ने चमकदार साड़ियां तो किसी ने लहंगा पहन रखा था। कोई सोनपरी बनकर आया था। कुछ बीच सड़क एक दूसरे को किस करते दिखे। परेड देखने के लिए राहगीर भी रुक गए। इस बीच अपनी अलग दुनिया में खोए ट्रांसजेंडर्स ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते और नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। यह परेड सुभाष चौराहा से शुरू होकर पत्थर गिरजाघर तक निकाली गई। इसका मकसद समान अधिकार, सम्मान और समाज में स्वीकार्यता का संदेश देना था। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा- किन्नर भी पुरुषों और महिलाओं की तरह ही जन्म लेते हैं। समाज को उनका तिरस्कार नहीं, बल्कि उन्हें अपनाना चाहिए। किन्नर समाज को दया नहीं, बल्कि अवसर की जरूरत है। उचित अवसर मिलने पर वे भी समाज के विकास में समान रूप से योगदान दे सकते हैं। 5 तस्वीरें देखिए… भेदभाव बंद करो… पोस्टर लेकर निकले ट्रांसजेंडर परेड मंगलवार सुबह 11 बजे सुभाष चौराहे से निकली। करीब 200 ट्रांसजेंडर इसमें शामिल हुए। हाथों में पोस्टर लिए ट्रांसजेंडर्स ने ‘भेदभाव बंद करो’, ‘आई एम गे, दैट्स ओके’ और 'आई एम लेस्बियन, दैट्स ओके जैसे नारे लगाए। परेड के जरिए ट्रांसजेंडर्स ने अपनी पहचान और अस्तित्व को स्वीकारने का मैसेज दिया। कई किन्नर दुल्हन के परिधान में नजर आए और उन्होंने शादी के अधिकार की भी मांग उठाई। परेड करीब डेढ़ घंटे तक चली। दोपहर करीब 12:30 बजे पत्थर गिरजाघर पहुंचकर समाप्त हुई। टीना मां बोलीं- सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा- भले ही ईश्वर ने ट्रांसजेंडर्स को शारीरिक रूप से अलग बनाया हो, लेकिन उनका मानसिक विकास किसी भी सामान्य व्यक्ति की तरह ही होता है। ट्रांसजेंडर समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के लिए समाज की सोच में बदलाव बेहद जरूरी है। टीना मां ने अपील करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके पालन-पोषण और विकास में समाज को आगे आना चाहिए, ताकि वे भी सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी सकें। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले IAS का इस्तीफा:यूपी में रिंकू सिंह 8 महीने से साइडलाइन थे; कहा- सैलरी मिली, लेकिन काम नहीं
    Next Article
    CM मोहन यादव बोले- एमपी-यूपी में राम-कृष्ण काल से संबंध:काशी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया, श्रद्धालु प्रबंधन और CCTV मॉनिटरिंग की जानकारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment