Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज मंडल का रिकॉर्ड प्रदर्शन: 7.9 मिलियन टन लोडिंग:2025-26 में 80 % ट्रेनों की समयपालनता, अनलोडिंग में भी वृद्धि

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रयागराज मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान, अनलोडिंग और ट्रेनों की समयपालनता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मंडल ने 7.945 मिलियन टन माल लदान कर नया रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है। अनलोडिंग के क्षेत्र में भी मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025-26 में 47.3 मिलियन टन अनलोडिंग दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 7.39 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ प्रयागराज मंडल भारतीय रेलवे में अनलोडिंग के मामले में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। डीआरएम के अनुसार, इंडस्ट्री को दी जा रही सुविधाओं और सहयोग का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में भी ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया गया है। मंडल में कुल समयपालनता लगभग 80 प्रतिशत रही, जबकि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की पंक्चुअलिटी 79.75 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2026 तक 51 बार 90 प्रतिशत से अधिक और 225 बार 80 प्रतिशत से अधिक पंक्चुअलिटी दर्ज की गई, जो बेहतर मॉनिटरिंग और संचालन दक्षता का परिणाम है। गौरतलब है कि दिल्ली-हावड़ा रूट का लगभग 750 किलोमीटर लंबा ट्रैक प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आता है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। इसके अलावा, मंडल ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी तेजी दिखाई है। आठ अमृत भारत स्टेशनों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, वहीं 18 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और 10 ट्रेनों का सात स्टेशनों पर ठहराव बढ़ाया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 53 अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए गए हैं। साथ ही 13 फुट ओवर ब्रिज, सात आरओबी और चार आरयूबी का निर्माण किया गया है। मंडल ने सोलर प्लांट के माध्यम से 8.3 मेगावाट बिजली उत्पादन भी शुरू किया है। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से जारी है, जिसे माघ मेला 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा मनाएगी निषादराज, अंबेडकर जयंती:जौनपुर में जिलाध्यक्ष ने की घोषणा, भव्य समारोहों की रूपरेखा तय की
    Next Article
    कौशांबी में युवती ने की आत्महत्या, परिजन बिना पोस्टमार्टम दफनाया:पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment